ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले आस‍िम मुनीर और अब तुर्की के एर्दोगन की मेहमाननवाजी……………….

UB India News by UB India News
June 25, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पहले आस‍िम मुनीर और अब तुर्की के एर्दोगन की मेहमाननवाजी……………….

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
डोनाल्‍ड ट्रंप को एक ऐसे शख्‍स के रूप में देखा जाता था, जो भारत का समर्थक हो. लेकिन राष्‍ट्रपत‍ि पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कई ऐसे फैसले ल‍िए हैं, जो भारत को पसंद नहीं आए. बात चाहे हाई टैर‍िफ की हो या फ‍िर भारत के ख‍िलाफ आक्रामक बयानबाजी की, उनका रुख भारत विरोधी लगने लगा. हद तो तब हो गई, जब उन्‍होंने पाक‍िस्‍तान के आर्मी चीफ आस‍िम मुनीर को अपने बगल में बिठाकर लंच कराया, और अब तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यप एर्दोगन की मेहनमाननवाजी करते नजर आए. आख‍िर डोनाल्ड ट्रंप भारत के दुश्मनों से क्यों मिल रहे ?
खुद को मुसलमानों का मसीहा मानने वाले एर्दोगन इजरायल-ईरान जंग में दूर बैठकर तमाशा देखते रहे. लेकिन जब सीजफायर हो गया तो खुलकर सामने आ गए. ट्रंप के प्रयासों की तारीफ करने लगे. इतना ही नहीं, ये भी कह डाला क‍ि अगर ट्रंप चाहें तो रूस-यूक्रेन जंग भी आसानी से खत्‍म करा सकते हैं. एर्दोगन की यह बात ट्रंप को इतनी पसंद आई क‍ि उन्‍होंने एर्दोगन को मिलने का वक्‍त दे डाला. नाटो समिट के दौरान ट्रंप ने अलग से एर्दोगन के साथ बातचीत की.

एर्दोगन का ट्रंप से बड़ा वादा
तुर्की के राष्‍ट्रपत‍ि भवन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एर्दोगन ने ट्रंप के साथ मीटिंग में वादा क‍िया क‍ि‍ रूस-यूक्रेन जंग में अगर उन्‍हें कुछ मदद करने का मौका मिला तो वे कोश‍िश जरूर करेंगे. इस मामले पर तुर्की और अमेर‍िका मिलकर काम कर सकते हैं. तुर्की के राष्‍ट्रपत‍ि ने गाजा में मानवीय त्रासदी को तुरंत खत्‍म करने के ल‍िए भी मिलकर काम करने का वादा क‍िया. एर्दोगन चाहते हैं क‍ि अमेर‍िका के साथ डिफेंस डील हो और ट्रेड को बढ़ावा मिले.
तुर्की की क्‍या द‍िलचस्‍पी
सबसे बड़ी बात, तुर्की का रूस और यूक्रेन से घन‍िष्‍ट रिश्ता है. गैस, तेल और ड‍िफेंस सेक्‍टर में वह दोनों देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है. काला सागर में तुर्की के सुरक्षा ह‍ित सीधे रूस से जुड़े हुए हैं. इसल‍िए वह एक मध्‍यस्‍थ के रूप में दिखना चाहता है. यही वजह है क‍ि वह नाटो सदस्य होते हुए भी, रूस पर पूरी तरह निर्भरता नहीं छोड़ना चाहता. यही संतुलन उसकी दिलचस्पी की असली वजह है.

ट्रंप तुर्की को इतना भाव क्‍यों दे रहे
ट्रंप का तुर्की को भाव देना कोई संयोग नहीं, बल्‍क‍ि सोची समझी रणनीत‍ि का ह‍िस्‍सा है. ट्रंप एक बार फिर तुर्की को स्‍ट्रेटज‍िक पार्टनर के रूप में देख रहे हैं. यह मुलाकात ऐसे वक्‍त हुई जब रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान-इसराइल टकराव और नाटो की एकजुटता पर सवाल खड़े हैं. ट्रंप तुर्की के जरिए मिड‍िल ईस्‍ट में अमेरिकी प्रभाव बनाए रखना चाहते हैं, और वह भी बिना सीधे सैन्य हस्तक्षेप के. साथ ही, एर्दोआन रूस और नाटो दोनों से संतुलन बना रहे हैं. यह ट्रंप की स्टाइल से मेल खाता है. व्यक्तिगत स्तर पर भी दोनों नेताओं के बीच मजबूत केमिस्ट्री है, जिसे ट्रंप फिर से भुनाना चाह रहे हैं.

UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा अगले साल से 2 बार होगी

पाकिस्तान में ट्रंप के नोबेल पीस प्राइज नॉमिनेशन को लेकर मचा बवाल, मुनीर के खिलाफ भी दिखा जमकर गुस्सा

आसिम मुनीर अपने फायदे के चक्कर में ट्रंप की चाल में कैसे फंस गए..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend