ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में हुए अबतक के 14 भीषण विमान हादसे…………………

UB India News by UB India News
June 14, 2025
in TAZA KHABR
0
भारत में हुए अबतक के 14 भीषण विमान हादसे…………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात (Gujarat) की राजधानी अहमदाबाद (Ahmada) गुरुवार को एक दर्दनाक विमान दुर्घटना से दहल उठा. एयर इंडिया की यह उड़ान लंदन के लिए रवाना हुई थी, लेकिन टेकऑफ़ के कुछ ही मिनटों बाद यह मेघाणी नगर क्षेत्र के पास रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 12 क्रू मेंबर और 230 यात्री शामिल थे. इनमें से 169 भारती, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक थे. फिलहाल, हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दुर्घटनास्थल से आग की लपटे और घना काला धुआं उठता देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

भारत में पहले भी हो चुके हैं कई भयंकर विमान हादसे

ऐसा नहीं है कि यह देश में होने वाला कोई पहला विमान हादसा है. इससे पहले भी भारत में कई विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. आइए, डालते हैं नज़र देश के कुछ सबसे भयावह विमान हादसों पर.

1. कोझिकोड विमान हादसा – 7 अगस्त 2020

  • स्थान: केरल, कोझिकोड
  • मृतक: 17 (दोनों पायलट समेत)
  • वजह: बारिश के चलते रनवे पर फिसलन और दृश्यता की कमी के कारण विमान रनवे से आगे निकलकर खाई में गिर गया. प्लेन के तीन टुकड़े हो गए.

2. मैंगलोर विमान हादसा – 22 मई 2010

  • स्थान: कर्नाटक, मैंगलोर
  • मृतक: 158
  • वजह: रनवे ओवर रन की वजह से विमान घाटी में गिरा और दो हिस्सों में टूट गया. सिर्फ 8 लोग ही बच पाए.

3. पटना विमान हादसा – 17 जुलाई 2000

  • स्थान: बिहार, पटना
  • मृतक: 56
  • वजह: लैंडिंग के दौरान प्लेन एक आवासीय कॉलोनी पर गिरा. 51 शव विमान से और 5 ज़मीन से बरामद हुए.

4. चरखी दादरी मिड-एयर क्रैश – 12 नवम्बर 1996

  • स्थान: हरियाणा, चरखी दादरी
  • मृतक: 349
  • वजह: सऊदी और कजाकिस्तान एयरलाइंस के दो विमान हवा में टकरा गए. यह अब तक का सबसे बड़ा मिड-एयर क्रैश है, जो कजाकिस्तान के पायलट की गलती के कारण हुआ.

5. घाटकोपर विमान हादसा – 12 जुलाई 1949

  • विमान: KLM लॉकहीड कॉन्स्टेलेशन
  • मृतक: 45
  • वजह: खराब मौसम में पायलट की गलती से लैंडिंग के प्रयास में हादसा.

6. पालम हादसा – 14 जून 1972

  • विमान: जापान एयरलाइंस फ्लाइट 471
  • मृतक: 85
  • वजह: नेविगेशन में त्रुटि और लेट डाउन प्रक्रिया की अनदेखी.

7. पालम एयरपोर्ट हादसा – 31 मई 1973

  • विमान: इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 440
  • मृतक: 65 में से 48
  • वजह: पायलट की गलती.

8. मुंबई हादसा – 12 अक्टूबर 1976

  • विमान: इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 171
  • मृतक: 95
  • वजह: इंजन में आग लगना.

9. बांद्रा तट दुर्घटना – 1 जनवरी 1978

  • विमान: एयर इंडिया फ्लाइट 855
  • मृतक: 213
  • वजह: कॉकपिट में यंत्र की विफलता और कैप्टन का दिशा भ्रम.

10. अहमदाबाद एयरपोर्ट हादसा – 19 अक्टूबर 1988

  • विमान: इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 113
  • मृतक: 130
  • वजह: पायलट की गलती.

11. बेंगलुरु लैंडिंग हादसा – 14 फरवरी 1990

  • विमान: इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 605
  • मृतक: 92
  • वजह: पायलट की गलती.

12. इंफाल विमान हादसा – 16 अगस्त 1991

  • विमान: इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 257
  • मृतक: 69
  • वजह: पायलट की गलती.

13. औरंगाबाद हादसा – 26 अप्रैल 1993

  • विमान: इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 491
  • मृतक: 55
  • वजह: टेकऑफ के दौरान ट्रक से टकरा गया, जो पायलट और ट्रैफिक नियंत्रण की बड़ी लापरवाही का नतीजा थी.

भारत में अब तक हुए ये बड़े विमान हादसे हमें यह याद दिलाते हैं कि तकनीक और मानव त्रुटियों के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है.वरना कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इस तरह हर हादसा एक चेतावनी है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही जानलेवा हो सकती है. इसलिए ज़रूरी है कि हर उड़ान से पहले सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

Next Post
चार धाम यात्रा शुरू , गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट …………

45 दिन में 28 लाख श्रद्धालुओं ने किए चार धाम के दर्शन................

हमारी आजादी को न्यूट्रेलिटी से कनफ्यूज न करें, हम वही करेंगे जो राष्ट्रहित में होगा

भारत को युद्ध नहीं, बुद्ध पर यकीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend