ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिराग ने विधानसभा लड़ने की घोषणा क्या की………………..

UB India News by UB India News
June 13, 2025
in पटना, लोजपा
0
कहीं तीसरे कोण के फैक्टर तो नहीं बनेंगे पीके और चिराग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार, बिहारियत और युवाओं की चिंता में अक्सर आंदोलित और उद्वेलित करते लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान की राजनीत पर इन दिनों सवाल उठने लगे हैं। यह सवाल कोई महागठबंधन के नेताओं की तरफ से नहीं उठ रहे हैं। चिराग की राजनीति की आलोचना करने वालों एनडीए के साथी दल के नेता हैं। साथ ही आलोचना पर जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर भी उतर आए हैं, जो अक्सर चिराग की राजनीति की बढ़ाई करते आए हैं।

क्या कहा आखिर पीके ने

जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर ने चिराग की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि चिराग पासवान को वास्तव में बिहार में एक बड़ी राजनीतिक भूमिका निभानी है, तो उन्हें दिल्ली का मोह त्यागना होगा और बिहार की राजनीति में पूरी तरह से समर्पित होना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले उन्हें केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना होगा। ऐसा इसलिए भी कि बिहार में बड़ी भूमिका उन्हीं को मिलेगी, जो यहां के लोगों के साथ जमीन पर जुड़कर काम करेंगे, न कि दिल्ली में बैठकर राजनीति करेंगे। ये बात प्रशांत किशोर ने बिहार की उसी धरती पर कही जहां कुछ दिन पहले चिराग पासवान अपनी राजनीति का झंडा गाड़ चुके हैं, यानी भोजपुर की रैली।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

दिखावा की राजनीत करते हैं चिराग: मांझी

कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री और बिहार के बड़े दलित नेता जीतनराम मांझी ने भी संवादाताओं से बात करते कह डाला कि जो नेता वास्तव में मजबूत होते हैं, वे ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं समझते। कमजोर लोग ही दिखावा करते हैं और ज्यादा बोलते हैं।

दरअसल, जीतन मांझी भोजपुर में चिराग के शक्ति प्रदर्शन की आलोचना की। साथ ही उनकी भीड़ का चिर फाड़ कर डाला। कहा यह भीड़ एक दिखावा है। रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से गाड़ियां भेजी जाती हैं, जिनमें कुछ लोग केवल नारे लगाने के लिए होते हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री मांझी की इस आलोचना को राजनीतिक गलियारों में दलित राजनीति की होड़ करार दिया।

अक्सर तारीफ करते रहे हैं चिराग और पीके

यह दीगर कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पीके की तारीफ करते थकते नहीं थे। पीके के बारे ने चिराग ने कहा भी था कि लंबे समय से उनको जनता हूं। उनकी राजनीत भी बिहार को समर्पित है। मेरी तरह बिहार फर्स्ट। दूसरी बात यह कि वे भी दकियानूसी राजनीति यानि जाति की राजनीत नहीं समग्र बिहार की राजनीत करते हैं।

चिराग पासवान और पीके के बीच राजनयिक समन्वय बीपीएससी के मसले पर भी दिखा था। तब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में हुई धांधली के सवाल पर एक साथ थे। दोनों ही तब नीतीश नीत सरकार के लिए सिर दर्द बने हुए थे।

तब चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा था कि परीक्षार्थियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। बिहार सरकार की जिम्मेदारी है कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ कोई अन्याय ना हो।

पीके ने भी बीपीएससी आंदोलन के दौरान कहा था कि चिराग पासवान ने बिहार के बच्चों का सपोर्ट किया है। इसके लिए उनका स्वागत किया जाना चाहिए। मैं हमेशा कहता हूं वे सुलझे हुए व्यक्ति और नेता हैं, मेरे मित्र हैं। थोड़े देर से सही पर उन्होंने बोला है तो चिराग का स्वागत कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
क्या बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में भी होगा खेला ?

बिहार में 14 जुलाई से हो सकता है मॉनसून सत्र !

नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं संग बैठक की

जिला परिषद, मुखिया, सरपंच, वार्ड मेंबर.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend