ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब ATS करेगी जांच, घटनास्थल से मिला DVR

UB India News by UB India News
June 13, 2025
in खास खबर
0
अहमदाबाद Air India प्लेन क्रैश : 242 लोगों की मौत की आशंका , गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अहदमाबाद एयरपोर्ट पर क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिल गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही हादसे की वजह सामने आ जाएगी. अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश मामले में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) जांच करेगा. इस मामले में क्रैश साइट से डीवीआर मिला है, जिसे एटीएस ने अपने कब्जे में ले लिया है. गुजरात एटीएस की टीम इस मामले में पैरेलल जांच कर रही हैं. वहीं, फॉरेंसिक की टीम ने क्रैश साइट से सैंपल इकट्ठा कर लिए हैं, जो जांच के लिए जाएंगे.

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर उड्डयन मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सनत कौल ने बड़ी बात कही है. उन्होंने बताया है डीजीसीए ने एयर इंडिया कई बार चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने दावा किया बोइंग 100 साल पुरानी कंपनी है, लेकिन पिछले साल से इसमें कई शिकायतें आ रही थीं. अमेरिका ने इंक्वॉयरी भी की थी.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में क्रू मेंबर समेत 241 पैसेंजर्स की जान चली गई। हादसे में केवल एक यात्री जिंदा बच पाया। प्लेन रिहायशी इलाके में गिरा। आसपास के लोगों ने धमाके कि आवाज सुनी और फिर देखा कि हर जगह धुआं छाया है। आगे चश्मदीदों की जुबानी अहमदाबाद प्लेन क्रैश के आखों देखा मंजर…

घटना वाली जगह से कुछ ही दूरी पर रहने वाले सूरज गज्जर ने बताया- जब हादसा हुआ तो ऐसा लगा कि भूकंप आ गया। पूरी धरती हिल रही थी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सभी लोग डर गए थे कि ऐसा क्या हो गया है।

सूरज ने आगे कहा- सभी जगह धुआं-धुआं हो गया था। कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले आग को बुझाया। उसके बाद डेडबॉडी निकाली गईं। लाशें काली-काली थीं। मैंने 54 साल की उम्र में ऐसा हादसा देखा। ब्लैक डे सा हो गया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- लंदन जाने वाली फ्लाइट कैसे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी जांच होनी चाहिए। एअर इंडिया को इसका जवाब देना चाहिए। इतनी टेक्नोलॉजी आने के बाद भी हादसा हो रहा है। यहां भारत सरकार भी पूरी तरह से फेल हो गई है।

‘ऑफिस से बाहर निकला तो पूरे इलाके में धुआं-धुआं था’
लोकल के एक शख्स ने कहा- मेरा ऑफिस हादसे वाली जगह से 200 मीटर की दूरी पर है। अचानक बहुत तेज आवाज आई। मैं ऑफिस से बाहर निकला। पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो रखा था।

हादसे वाले जगह पर भगदड़ सी मच गई थी। उसके बाद हमने देखा कि यहां दुर्घटना हुई है। जब मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि यहां मलबा बिखरा हुआ था। आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। फिर हमें पता चला कि विमान के पंख यहां गिर गए और एक प्लेन क्रैश हो गया है।

कैश में अकेले बचे शख्स विश्वास कुमार ने क्या बताया?
अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश में बचे इकलौते शख्स विश्वास कुमार का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. विश्वास कुमार ने बताया, “सबकुछ मेरे सामने ही हुआ है. मुझे यकीन नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर आ गया. कुछ समय के लिए तो मुझे लगा कि मरने ही वाला हूं, लेकिन जब आंख खोल कर देखा तो जिंदा बच गया था. सीट बेल्ट निकाल कर निकलने की कोशिश की और निकल भी गया. मेरे सामने सभी आंटी-अंकल और एयर होस्टेस की लाशें दिख रही थीं.”

प्रत्यक्षदर्शी बोला- हम चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए हादसे वाली जगह पर मौजूद राकेश मिश्रा ने बताया- घटनास्थल के चारों तरफ आग ही आग थी। पब्लिक बस तमाशा ही देख सकती थी। आग इतनी ज्यादा थी कि लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते थे। पुलिस और रेस्क्यू टीमें 5 मिनट में ही पहुंच गई थीं।

‘आसमान में काले बादल दिखने लगे, हमें लगा आग लग गई’

एक चश्मदीद ने बताया- मैं यहां से 3-4 किलोमीटर दूर रहता हूं। करीब 2 बजे आसमान में काले-काले बादल दिखने लगे। हम एक-दूसरे से पूछने लगे कि कहीं आग तो नहीं लग गई।

करीब 15 मिनट बाद हमें खबर मिली कि एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई है। उसमें 242 यात्री सवार थे और बचने की संभावना लगभग शून्य थी। पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया था। आज सुबह हम यहां देखने पहुंचे।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- मैं घर पर था तभी एक तेज आवाज आई। बाहर आकर देखा तो सब कुछ धुआं-धुआं दिख रहा था। फिर हम यहां आए। तब देखा कि बहुत सारी डेडबॉडी पड़ी हैं।

दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट का जायजा लेने, घायलों से मिलने और विजय रूपाणी के परिवार से मिलने के बाद अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सीएम, मंत्रिमण्डल और अधिकारियों के साथ बैठक की.

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- ‘गलती स्वीकार कर जांच करे सरकार’
एयर इंडिया विमान हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “इस घटना की जांच होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड या सिटिंग जज, जो भी उचित हों, उनके नेतृत्व में जांच कराई जानी चाहिए. किसकी गलती है, यह सामने आएगा. क्या इसमें पायलट की गलती है? क्या इसमें किसी इंस्ट्रक्टर की गलती है? क्या दबाव में आकर विमान लेके चले? सरकार को गलती स्वीकार कर के इसकी जांच करनी चाहिए.”

एयर इंडिया प्लेन में टॉयलेट के पास मिला था नोट
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के जिस प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग थाइलैंड में हुई है, उसमें टॉयलेट के पास ही बम की धमकी भरा नोट मिला था. यह नोट टेकऑफ के बाद क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद इसी वापस फुकेट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

एयर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग
बम की धमकी मिलने के बाद एयर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. फ्लाइट नंबर AI-379 है, जो फुकेट से नई दिल्ली के लिए आ रही थी. इस विमान में 156 यात्री सवार हैं. फुकेट से उड़ान भरने के बाद बम की धमकी मिलने के बाद विमान को थाइलैंड में उतारा गया है. सभी यात्रियों को प्लेन से निकाला गया है.

विजय रूपाणी के परिजनों से मिले पीएम मोदी
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अहमदाबाद प्लेन क्रैश में शामिल थे. उन्हें बचाया नहीं जा सका. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय रूपणी के परिवार से मिले और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. विजय रूपाणी की पत्नी अंजली बेन रूपाणी से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की.

फ्लाइट का एक ब्लैक बॉक्स मिला
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का शिकार हुए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का एक ब्लैक बॉक्स मिल गया है. दूसरे ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है. इस ब्लैक बॉक्स से यह खुलासा हो जाएगा कि टेकऑफ के तुरंत बाद इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ.

एयर इंडिया फ्लाइट का डेटा रिकॉर्डर मिला
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुई फ्लाइट का डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर दोनों मिल गए हैं. जल्द ही एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की वजह भी सामने आ जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
ईरान ने इजरायल के खिलाफ सुयंक्त राष्ट्र से तुरंत एक्शन की अपील की

ईरान ने इजरायल के खिलाफ सुयंक्त राष्ट्र से तुरंत एक्शन की अपील की

इजरायली हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी की मौत

इजरायली हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend