ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान ने इजरायल के खिलाफ सुयंक्त राष्ट्र से तुरंत एक्शन की अपील की

UB India News by UB India News
June 13, 2025
in खास खबर
0
ईरान ने इजरायल के खिलाफ सुयंक्त राष्ट्र से तुरंत एक्शन की अपील की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (13 जून, 2025) को इजरायल के हमले की निंदा करते हुए गुस्सेभरा बयान जारी किया है. ईरान ने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के पैराग्राफ 4 के आर्टिकल 2 का उल्लंघन है और इस्लामिक गणतंत्र ईरान के खिलाफ आक्रामकता को दिखाता है. ईरानी विदेश मंत्रालय ने बयान में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के शासन को क्रिमिनल और अतिक्रमणकारी कहकर संबोधित किया.

इजरायल ने ईरान को परमाणु हथियार बनाने के मकसद से रोकने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत उसके न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले किए हैं. इजरायल का दावा है कि ईरान तेजी से परमाणु हथियार बनाने की तैयारी कर रहा है, जो इजरायल के लिए बड़ा खतरा है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

ईरानी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘अल्लाह के नाम पर, जो बहुत कृपालू और दयालु है… हमारी प्यारी मातृभूमि, ईरान पर एक आपराधिक और दुर्भावनापूर्ण शासन ने आक्रामक हमला किया है. बयान में कहा गया कि ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए, इजरायल ने कई स्थानों पर हमले किए, जिनमें तेहरान और अन्य शहरों के रिहायशी इलाके भी शामिल हैं.’

ईरान का आरोप है कि इजरायल के हमलों में रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वालों के साथ मासूम नागरिक भी शहीद हुए हैं. विदेश मंत्रालय ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं.

ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अनुच्छेद 51 ईरान को इजरायल के इस आक्रामक हमले के खिलाफ जवाब देने का कानूनी तौर पर अधिकार देता है. उन्होंने कहा कि ईरान की सेनाएं देश की संप्रभुता की पूरी ताकत के साथ रक्षा करेंगी और किसी भी तरीके से ऐसा करने में वह जरा भी हिचकिचाएंगी नहीं. उन्होंने यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल के अध्यक्ष और यूएन सदस्यों से इस मामले में तुरंत एक्शन लेने की मांग की है.

ईरानी विदेश मंत्रालय ने हमले के लिए अमेरिका को भी जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि इतना बड़ा हमला बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ समन्वय और अनुमति के बगैन नहीं कर सकते थे. उन्होंने यह वजह देते हुए कहा कि इजरायल के इन हमलों के लिए अमेरिका को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

बयान में ईरान ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर में लिखे गए यूएन महासचिव के कर्तव्यों का जिक्र करते हुए उनकी त्वरित और निर्णायक प्रतिक्रिया की मांग की है. उन्होंने सभी यूएन सदस्यों से इजरायल के हमले की तुरंत निंदा करने और उसका मुकाबला करने के लिए सामूहिक कदम उठाने की मांग की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
इजरायली हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी की मौत

इजरायली हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी की मौत

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

इजराइल के ईरान पर हमले से 570 अंक गिरा सेंसेक्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend