ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में बरस रही आग, स्कूलों का समय बदला गया………………….

UB India News by UB India News
June 13, 2025
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर समेत इन 14 जिलों में आज भी आसमान से बरसेगी आग, हीट वेव का अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. यहां हीटवेव की वजह से लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. इसी बीच पटना कलेक्टर ने स्कूल के बच्चों को राहत देने वाला फैसला लिया. अब जिले में स्कूल और कोचिंग के समय में बदलाव किया गया. पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की समयसारणी को लेकर नया आदेश जारी किया है. यह आदेश आज से 16 जून तक प्रभावी रहेगा.

जारी आदेश के मुताबिक, कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, निजी, और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के संचालन पर सुबह 11 बजे के बाद पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. यानी अब कक्षा 8 तक के बच्चों की पढ़ाई सुबह 11 बजे से पहले तक ही सीमित रहेगी. इसी तरह जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर भी सुबह 10 बजे के बाद रोक लगा दी गई है. जिलाधिकारी के जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि दोपहर के समय तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है, जिससे लू लगने और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है.

कोचिंग की टाइमिंग बदली

कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. आदेश के अनुसार, सभी कोचिंग सेंटर शाम 4.30 बजे के बाद ही संचालित किए जा सकेंगे. इससे पहले किसी भी कोचिंग संस्था को संचालन की अनुमति नहीं होगी. डीएम के इस आदेश के तहत संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी स्कूल या कोचिंग संस्थान में निर्धारित समय के बाद कक्षाएं संचालित न हों. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

भयंकर लू का प्रकोप

पटना जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. लू के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है और स्वास्थ्य विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. डीएम ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को दोपहर के समय बाहर न निकलने दें और अधिक से अधिक पानी पिलाएं. साथ ही, गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

गुरुवार को 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। बक्सर का तापमान 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रोहतास का तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पटना के तापमान में बीते एक हफ्ते में 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पिछले शुक्रवार (6 जून) को बारिश के बाद यहां का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री था, जो बढ़कर 40.7 डिग्री हो गया। अगले 48 घंटे में राजधानी में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। शिवहर में बुधवार को घर की मरम्मत कर रहे एक युवक की लू लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि राम (30 साल) के रूप में हुई है।

सीतामढ़ी सदर अस्पताल के फिजीशियन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि ‘एक व्यक्ति को हिट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया था। उसकी स्थिति गंभीर होने की वजह से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।’

शिवहर में हीट स्ट्रोक से युवक की मौत
शिवहर में घर की मरम्मत कर रहे एक युवक की लू लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि राम के रूप में हुई है। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव की है। परिजनों के मुताबिक, रवि राम अपने घर की छत की मरम्मत कर रहे थे, तभी दोपहर की तेज गर्मी में अचानक वह चक्कर खाकर नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल शिवहर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही रवि राम ने दम तोड़ दिया।

बिहार में कब होगी मानसून की एंट्री?

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 से 14 जून के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। मानसून के आगमन के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 15 से 17 जून के बीच राज्य में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास और बक्सर में लू चला। दिन में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। वहीं, शाम में भी गर्म मौसम ने लोगों को राहत नहीं दी।

सामान्य से अधिक होगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार बिहार में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, मानसून की बारिश औसत से करीब 11 प्रतिशत ज्यादा हो सकती है। अगर यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो 2021 के बाद यह पहला मौका होगा जब बिहार में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जाएगी।

पिछले साल की तुलना में जल्द आएगा मानसून

2024 में मानसून 20 जून को पहुंचा था, जो सामान्य से पांच दिन की देरी थी। इस बार स्थिति कुछ बेहतर दिख रही है। उम्मीद है कि 13 से 15 जून के बीच मानसून बिहार की सीमाओं में प्रवेश कर जाएगा। इससे किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी, जो इस समय धान की खेती की तैयारी में जुटे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा , विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल

अहमदाबाद में विमान क्रैश होने पर बिहार में शोक की लहर......

अमेरिका की दोहरी नीति से सतर्क रहने की जरूरत……………

अमेरिका की दोहरी नीति से सतर्क रहने की जरूरत...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend