ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समंदर के बीच हुआ बड़ा धमाका ! धुआं-धुआं हो गया आसमान,

UB India News by UB India News
June 9, 2025
in TAZA KHABR
0
समंदर के बीच हुआ बड़ा धमाका ! धुआं-धुआं हो गया आसमान,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल के तट से दूर सोमवार सुबह सिंगापुर ध्वज वाले कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 में एक जोरदार विस्फोट की खबर सामने आई है. यह जानकारी मुंबई स्थित मरीन ऑपरेशंस सेंटर (MOC) ने कोच्चि स्थित अपने समकक्ष केंद्र को सुबह करीब 10:30 बजे दी. जहाज 270 मीटर लंबा है और इसका ड्राफ्ट 12.5 मीटर बताया गया है. यह पोत 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और 10 जून को मुंबई पहुंचने की उम्मीद थी.

विस्फोट जहाज के अंडरडेक में हुआ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट जहाज के नीचे के हिस्से यानी अंडरडेक में हुआ. घटना के समय जहाज समुद्र में केरल तट के पास था. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है.

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

नौसेना का तत्काल एक्शन, INS Surat मोड़ा गया

रक्षा पीआरओ के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए भारतीय नौसेना ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और कोच्चि में निर्धारित INS Surat को घटनास्थल की ओर मोड़ दिया गया ताकि जहाज को तत्काल सहायता मिल सके. यह निर्णय सुबह 11 बजे वेस्टर्न नेवल कमांड द्वारा लिया गया.

स्थिति का आकलन करने के लिए विमान भेजने की तैयारी
इसके साथ ही नौसेना की ओर से कोच्चि स्थित INS Garuda नौसैनिक एयर स्टेशन से एक डोर्नियर एयरक्राफ्ट की उड़ान भी योजना में है, जो घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करेगा और आवश्यक समन्वय प्रदान करेगा. भारतीय नौसेना और समुद्री एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. बचाव और राहत कार्य के लिए प्रयास जारी हैं.

केरल सरकार ने जरूरी तैयारियों का निर्देश दिया

इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) को निर्देश दिए हैं कि वे एर्नाकुलम और कोझीकोड के जिला कलेक्टरों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दें. मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि यदि जहाज के चालक दल के सदस्यों को केरल के तट पर लाया जाता है, तो उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके. KSDMA ने स्थानीय अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है, साथ ही तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

Next Post
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 6 परसेंट का उछाल………..

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 6 परसेंट का उछाल...........

क्यों पड़ी APAAR ID की जरूरत ?

क्यों पड़ी APAAR ID की जरूरत ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend