ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 6 परसेंट का उछाल………..

UB India News by UB India News
June 9, 2025
in TAZA KHABR, कारोबार
0
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 6 परसेंट का उछाल………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस से 700 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में 6 परसेंट का उछाल आया और कीमत 460.7 रुपये पर पहुंच गई. कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है.

700 करोड़ रुपये का मिला प्रोजेक्ट

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने शनिवार 07 जून, 2025 को स्टॉक एक्सचेंज को रिलायंस से लेटर ऑफ अवॉर्ड मिलने की जानकारी दी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई या बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी ने कहा कि उन्हें गुजरात के दाहेज विनाइल प्रोजेक्ट से संबंधित कंस्ट्रक्शन वर्क्स के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से लेटर ऑफ अवार्ड मिला है. कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू भले ही 700 करोड़ रुपये है, लेकिन फाइनल पेमेंट कुल प्रोजेक्ट पर टोटल खर्च के बेसिस पर किया जाएगा. जून 2026 तक इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

मई में भी कंपनी को मिला था बड़ा ऑर्डर

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी को विनाइल प्रोजेक्ट के लिए सिविल, मैकेनिकल, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम संभालना होगा. इससे पहले, मई में कंपनी को कडाना बैक वॉटर (माही बांध) से डूंगरपुर जिले के 353 गांवों में पानी की सप्लाई के लिए 463.50 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला.

यह प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की तरफ से मिला. मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 23.44 परसेंट घटकर 110.93 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 144.89 करोड़ रुपये था.

कंपनी के शेयर पर टारगेट प्राइस

ट्रेंडलाइन के मुताबिक, एफकॉन्स इंफ्रा के लिए औसत टारगेट प्राइस 543 रुपये है, जो 21 परसेंट की संभावित बढ़त को दर्शाता है.  स्टॉक पर नजर रखने वाले सात एनालिस्ट्स ने ‘स्ट्रॉन्ग बाय’ की रेटिंग दी है. सुबह 10:16 बजे तक, स्टॉक बीएसई पर 3.1 परसेंट  बढ़कर 448.6 रुपये पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, पिछले छह महीनों में इसमें 14 परसेंट और इस साल अब तक 16 परसेंट की गिरावट आई है. इसका मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन 16,498 करोड़ रुपये है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

Next Post
क्यों पड़ी APAAR ID की जरूरत ?

क्यों पड़ी APAAR ID की जरूरत ?

पहलगाम के दोषियों को कीमत चुकानी होगी, एक्शन साफ और सख्त होना चाहिए,पूरा विपक्ष सरकार के साथ है : राहुल गांधी

वर्तमान की बात बंद कर अब 2047 के सपने दिखा रहा केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend