ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्यों पड़ी APAAR ID की जरूरत ?

UB India News by UB India News
June 9, 2025
in TAZA KHABR, शिक्षा
0
क्यों पड़ी APAAR ID की जरूरत ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में शिक्षा की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव दस्तक दे चुका है और इसका नाम है APAAR ID, यानी Automated Permanent Academic Account Registry. ये एक ऐसी डिजिटल पहचान है, जो अब हर छात्र के पास होगी. पहले जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड होते हैं, वैसे ही अब हर स्टूडेंट को एक यूनिक शैक्षणिक आईडी दी जा रही है, जो उसके जन्म से लेकर करियर तक हर अकादमिक सफर का डिजिटल रिकॉर्ड रखेगी. सरकार इसे “One Nation, One Student ID” के रूप में पेश कर रही है. मजेदार बात ये है कि ये पहचान आपके साथ स्कूल से लेकर कॉलेज, स्कॉलरशिप से लेकर पुरस्कार और यहां तक कि अगर आप बीच में कोर्स बदलें, तो भी साथ बनी रहेगी.

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया APAAR का महत्व

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने APAAR आईडी की जरूरत क्यों है, इसके पीछे की वजह से लोगों को अवगत कराया और बताया कि यह कि तरह काम करती है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोई छात्र अगर बाहर नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाता है तो अपने साथ कई सारी फाइलें लेकर जाता है. लेकिन APAAR आने के बाद इन सबकी कोई जरूरत नहीं होगी, वो बस एक पासवर्ड की मदद से अपने सारे डॉक्यूमेंट्स को आसानी से एक्सेस कर पाएगा.

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

शिक्षा मंत्री ने कहा कि APAAR आधार कार्ड का ही एक बाय प्रोडक्ट है, जो छात्रों की सारी जरूरतों को पूरी करता है. आपको बता दें कि छात्रों के एजुकेशन और अवॉर्ड से जुड़ा सारा डेटा APAAR के 12 अंकों वाली आईडी में सुरक्षित रहेगा. इसके बाद शिक्षा मंत्री ने ABHA आईडी और दूसरे मंत्रालयों की पहल का उदाहरण देकर समझाया कि ये क्यों जरूरी है.

कैसे काम करती है APAAR ID

अब आप सोच रहे होंगे कि ये काम कैसे करेगा? तो सुनिए स्कूल या कॉलेज UDISE पोर्टल के जरिए स्टूडेंट का रजिस्ट्रेशन करेंगे, और उसके बाद एक 12 अंकों की डिजिटल आईडी बनाई जाएगी. ये आईडी डिजिलॉकर से जुड़ी होगी, यानी कोई भी मार्कशीट, प्रमाणपत्र या सर्टिफिकेट खो जाए, तो चिंता करने की जरूरत नहीं. सब कुछ आपके मोबाइल या लैपटॉप की एक क्लिक पर उपलब्ध होगा. अगर छात्र नाबालिग है, तो माता-पिता की सहमति और उनका डिजिलॉकर अकाउंट लिंक करना जरूरी होगा और जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, आपके सारे डॉक्युमेंट “Issued Documents” सेक्शन में दिखने लगेंगे और हां, बिल्कुल असली, सरकारी मान्यता प्राप्त रूप में.

इस तरह मिलेगी कई परेशानियों से निजात

APAAR ID केवल एक पहचान नहीं, बल्कि छात्रों, शिक्षकों, सरकारी एजेंसियों और नौकरी देने वालों के लिए एक टूल है. इससे स्कूल ट्रांसफर, कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप आवेदन और यहां तक कि रोजगार के समय भी सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन बेहद आसान हो जाएगा. साथ ही, इससे शिक्षा नीति बनाने वालों को भी यह जानकारी मिलेगी कि कितने छात्र पढ़ाई में हैं, कितने ड्रॉपआउट हैं और किस क्षेत्र में संसाधन भेजने की जरूरत है. शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
पहलगाम के दोषियों को कीमत चुकानी होगी, एक्शन साफ और सख्त होना चाहिए,पूरा विपक्ष सरकार के साथ है : राहुल गांधी

वर्तमान की बात बंद कर अब 2047 के सपने दिखा रहा केंद्र

मिस्ट्री गवाह से भी होगा राणा का आमना सामना !

परिवार से कर सकेगा बात… मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend