ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में I.N.D.I.A ब्लॉक की आज बैठक:ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष सत्र की मांग …….

UB India News by UB India News
June 3, 2025
in खास खबर, विपक्ष
0
क्या संविधान की दुहाई देने वाला विपक्ष भारत की संघीय व्यवस्था को ही तार-तार कर रहा…………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विपक्षी पार्टियों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग तेज कर दी है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मंगलवार को I.N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं की बैठक होगी। बैठक के बाद दोपहर करीब 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, विशेष सत्र की मांग को लेकर लोकसभा के 200 से ज्यादा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे लेटर पर साइन किए हैं। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह लेटर जारी किया जा सकता है। कांग्रेस की तरफ से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बैठक में शामिल होंगे।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने के लिए केंद्र सरकार ने 7 ऑल पार्टी डेलिगेशन को वर्ल्ड टूर पर भेजा है। इस हफ्ते के अंत तक सभी डेलिगेशन वापस भारत लौट जाएंगे। विपक्ष उनके लौटने के बाद अगले हफ्ते विशेष सत्र में इस मुद्दे पर बहस की मांग कर रहा है।

RJD सांसद बोले- भारत के लोगों को अंधेरे में रखा जा रहा

इससे पहले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज कुमार झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा था। अपने लेटर में, झा ने कहा कि भारत के लोगों को लगता है कि उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है और वे सरकार के फैसलों और उनके असर पर जवाब पाने के हकदार हैं।

RJD सांसद ने लेटर में लिखा है, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब तक कम से कम बारह बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का क्रेडिट ले चुके हैं। भारत सरकार अब तक विशेष सत्र बुलाने से इनकार करती रही है। इससे पता चलता है कि या तो सरकार अपनी बातों को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं है या वह जवाब देने से बचने की कोशिश कर रही है। दोनों ही देश के लिए खतरनाक हैं।’

CDS के बयान के बाद विशेष सत्र की मांग तेज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने 31 मई को सिंगापुर में पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय फाइटर जेट गिरने के दावों पर ब्लूमबर्ग से बात की थी। उन्होंने कहा कि असली मुद्दा यह नहीं है कि कितने विमान गिरे, बल्कि यह है कि वे क्यों गिरे?

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में CDS अनिल चौहान का इंटरव्यू क्लिप शेयर करते हुए लिखा- इस बयान में यह माना गया कि हमें फाइटर जेट का नुकसान हुआ है। फिर मोदी सरकार इस बात को क्यों छिपा रही है? इस तरह के कई सवालों के जवाब के लिए विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी PM मोदी से कई सवाल किए। उन्होंने शनिवार को X पर पोस्ट में लिखा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को स्पष्ट करने के बजाय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशस्त्र बलों की वीरता का व्यक्तिगत श्रेय ले रहे हैं।’

‘PM को बताना भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म करने की शर्तें क्या थीं। क्या भारत और पाकिस्तान अब फिर से एक हो गए हैं? सीजफायर एग्रीमेंट की शर्तें क्या हैं? 140 करोड़ देशभक्त भारतीयों को यह जानने का हक है।’

ममता बोलीं- देश के लोगों को संघर्ष के बारे में जानने का हक कांग्रेस के अलावा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं भारतीय डेलिगेशन के वापस लौटने के बाद केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की अपील करती हूं, क्योंकि मेरा मानना ​​है कि देश के लोगों को हाल के संघर्ष और घटनाक्रम के बारे में किसी और से पहले जानकारी पाने का सबसे बड़ा अधिकार है।’

PAK ने 5 भारतीय विमान गिराने का दावा किया था ऑपरेशन सिंदूर के दिन 7 मई को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संसद में भारतीय फाइटर जेट गिराने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि हमने भारत के हमले के जवाब में कार्रवाई की, जिसमें 5 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया। इनमें 3 राफेल थे। बाद में पाकिस्तान 6 भारतीय विमान गिराने का दावा करने लगा था।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर? 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। इसका बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था।

आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले के बाद, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलाबारी की। साथ ही बॉर्डर इलाकों में ड्रोन हमलों की भी कोशिश की। जवाब में, भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस मशीनरी, रडार इन्फ्रास्ट्रक्चर और कम्युनिकेशन सेंटर्स पर हमले किए और उन्हें नष्ट कर दिया।

भारतीय हमले ने पाकिस्तान के 11 एयरबेसों को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद, 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए सीजफायर की घोषणा की गई।

शरद पवार ने इंडिया गठबंधन की बैठक से दूरी बनाई

इंडिया गठबंधन की एकता पर फिर से सवाल उठने लगे हैं. शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) ने गौरव गोगोई और डेरेक ओ’ब्रायन की पहल पर बुलाई गई गठबंधन की एक अहम बैठक से दूरी बना ली है. यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और भारत की विदेश नीति को लेकर चर्चा के लिए बुलाई गई है. इसमें करीब 200 सांसद संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर पत्र लिखने वाले हैं. लेकिन पवार के इस कदम ने राहुल गांधी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

शरद पवार ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर संसद में खुली बहस से ज्यादा गोपनीय सर्वदलीय बैठक बेहतर होगी. हमें देश की एकता को प्राथमिकता देनी चाहिए. उनका यह बयान कांग्रेस के आक्रामक रुख के खिलाफ एक सधी हुई चाल मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक पवार नहीं चाहते कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा राजनीतिक रंग ले, क्योंकि इससे विपक्ष की छवि कमजोर हो सकती है.

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए. इसके जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंधुर ने भारत-पाकिस्तान तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. सात मई को पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के बाद ड्रोन और मिसाइल हमलों ने दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ा दी. कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रही है, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम दावों पर.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर की आग में धधका पाकिस्तान ,पहलगाम हमले में मारे गए सभी को श्रद्धांजलि………….

भारत ने पाक में 20 नहीं, 28 ठिकानों को किया था ध्वस्त, पाकिस्तान के डोजियर में बड़ा खुलासा

वियतनाम से भारत लौटीं भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियां, आज दिल्ली में कर सकेंगे दर्शन

वियतनाम से भारत लौटीं भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियां, आज दिल्ली में कर सकेंगे दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend