ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई आक्रामक नीति और सैन्य ताकत का प्रदर्शन…………….

UB India News by UB India News
June 1, 2025
in TAZA KHABR, सेना
0
ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई आक्रामक नीति और सैन्य ताकत का प्रदर्शन…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शांग्री-ला डायलॉग में जो कहा, वो न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी की झलक थी, बल्कि पाकिस्तान और उसके आकाओं के लिए एक रणनीतिक संदेश भी था. सीडीएस ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के अंदर 300 किलोमीटर तक सटीक हवाई हमले किए, जिनका लक्ष्य वहां के एयरफील्ड्स और सैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाना था. उनका यह बयान भारत की आर्मी स्‍ट्रैटजी और आक्रामकता का सिर्फ एक नमूना है.

कौन-कौन से शहर जद में थे?
अगर भारत 300 किलोमीटर तक पाकिस्तान की सीमा के भीतर हवाई हमले करने में सक्षम रहा, तो इसका अर्थ है कि लाहौर, मुल्तान, बहावलपुर, सियालकोट, डेरा गाजी खान, और यहां तक कि पाकिस्तान का अहम सैन्य केंद्र झंग और सरगोधा भी भारत की हवाई मारक क्षमता की जद में थे. इन सभी इलाकों में या तो एयरबेस मौजूद हैं या फिर रणनीतिक सैन्य ठिकाने, और भारत ने इन्हें टारगेट किया. CDS चौहान ने स्पष्ट किया कि ये हमले “एयर डिफेंस के बावजूद” हुए क‍िए गए. यानी पाकिस्तान की चीन-सप्लायड मिसाइल डिफेंस सिस्टम और एयर सर्विलांस तकनीकों को भारत ने या तो नाकाम किया या चुपचाप पार कर लिया.

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

क्या भारत 1971 से भी आगे निकल गया?
1971 की लड़ाई में भारत ने पूर्वी पाकिस्तान को अलग कर बांग्लादेश बनाया था, लेकिन वो एक पारंपरिक युद्ध था. ज‍िसमें जमीनी और सीमित मोर्चे पर लड़ाई लड़ी गई. अब भारत ने पहली बार ‘कॉन्टिनेंटल पाकिस्तान’ यानी पश्चिमी पाकिस्तान के गहरे हिस्सों में हवाई हमले किए हैं, वो भी सीधे सैन्य ठिकानों पर हमले क‍िए गए, ये 1971 से अलग और रणनीतिक तौर पर कहीं ज्‍यादा आक्रामकता दिखाते हैं. इस ऑपरेशन ने द‍िखाया कि भारत के पास अब न केवल ताकत है, बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति भी है.

‘लेसन फॉर अवर एडवर्सरी’
जनरल चौहान ने कहा: “This is a lesson for our adversary.” यानी अब ये भारत का नया रुख है, जो आतंकवाद के प्रति सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि नीति, नियत और निर्णायक जवाब के साथ पहले ही संदेश दे देता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत पिछले 20 वर्षों से proxy war का सामना कर रहा है. पाकिस्तान आतंकियों का इस्तेमाल कर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहा है, लेकिन अब भारत ने पहली बार यह बता दिया है कि सीमा पार से प्रॉक्सी वार की कीमत अब पाकिस्तान को अपनी सीमा के भीतर चुकानी होगी. CDS ने यह भी कहा कि भारत ने अब आतंकवाद को लेकर नई ‘रेड लाइन’ खींच दी है. यानी अब टोलरेंस या सहनशीलता की सीमा बदल चुकी है. हर आतंकी हमला अब सिर्फ एक जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि एक रणनीतिक पलटवार को जन्म देगा.

पाकिस्तान और चीन को एक स्पष्ट संदेश
भारत का यह कदम न केवल पाकिस्तान को, बल्कि चीन जैसे दुश्मनों को भी परोक्ष रूप से एक सख्त संदेश देता है कि भारत अब सिर्फ डिफेंस नहीं, बल्कि डॉमिनेंस (प्रभुत्व) की नीति पर चल रहा है. भारत अब टालता नहीं, ठीक करता है, और वह भी दुश्मन के घर में घुसकर. CDS चौहान के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक जवाब नहीं था. यह भारत की सैन्य मानसिकता और नीति में आए मूलभूत परिवर्तन का प्रदर्शन था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

Next Post
पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 30 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 30 लोगों की मौत

क्या लश्‍कर सरगना का होगा प्रत्‍यर्पण?

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी के साथ नजर आया आतंकी हाफिज़ सईद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend