ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकार देश को गुमराह कर रही, करगिल की तरह ऑपरेशन सिंदूर की भी जांच हो

UB India News by UB India News
May 31, 2025
in खास खबर, विपक्ष
0
सरकार देश को गुमराह कर रही, करगिल की तरह ऑपरेशन सिंदूर की भी जांच हो
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार पर देश को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के सिंगापुर में दिए गए बयान का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय वायुसेना को नुकसान हुआ है। ऐसे में करगिल कमेटी की तर्ज पर एक इंडिपेंडेंट कमेटी के जरिए ऑपरेशन सिंदूर की जांच कराई जानी चाहिए।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने सिंगापुर में कहा था कि भारत ने अपनी गलतियों से सीखा और भारतीय सेना पाकिस्तान की सीमा में 300 किलोमीटर अंदर तक हमले करने में सक्षम थी।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या लिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खरगे ने लिखा कि सिंगापुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के इंटरव्यू के बाद कुछ अहम सवाल सामने आए हैं, जिन्हें पूछा जाना जरूरी है। इसलिए सरकार को तुरंत संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश को गुमराह कर रही है और सेना की वीरता का श्रेय पीएम मोदी ले रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के दावों की हकीकत भी सामने लाने की बात कही। खरगे ने लिखा कि वह भारतीय सेना की बहादुरी और पराक्रम का सम्मान करते हैं, लेकिन इस मामले में जांच जरूरी हैं। 140 करोड़ देशभक्त सच जानने का हक रखते हैं।

खरगे के सवाल

1. ऑपरेशन सिंदूर की जांच के लिए करगिल की तर्ज पर निष्पक्ष समिति बनाई जानी चाहिए। इससे यह साफ होगा कि ऑपरेशन के लिए सेना कितनी तैयार थी। इस दौरान कितना नुकसान हुआ।

2. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध विराम कराने के अपने दावे को फिर से दोहराया है। यह शिमला समझौते का सीधा अपमान है। जांच समिति इसकी भी हकीकत सबके सामने लाएगी।
3. क्या भारत और पाकिस्तान अब फिर से एक हो गए हैं? संघर्ष विराम समझौते की शर्तें क्या हैं?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई आक्रामक नीति और सैन्य ताकत का प्रदर्शन…………….

ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई आक्रामक नीति और सैन्य ताकत का प्रदर्शन................

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 30 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 30 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend