ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निजी जीवन को लेकर विवाओं में आए तेज प्रताप यादव को राजद ने छह साल के लिए किया निष्कासित………

UB India News by UB India News
May 26, 2025
in खास खबर, पटना, राजद
0
निजी जीवन को लेकर विवाओं में आए तेज प्रताप यादव को राजद ने छह साल के लिए किया निष्कासित………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेज प्रताप यादव को राजद से छह साल के लिए निकाल दिया गया. यह फैसला राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया है. इस बात की जानकारी स्वयं लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साझा की है. उन्होंने तेज प्रताप यादव के आचरण को निजी जीवन में नैतिक मूल्यों के अवहेलना करने वाला करार देते हुए  कहा कि अब से पार्टी और परिवार में तेज प्रताप यादव की किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है.

लालू यादव ने अपने पोस्ट में लिखा,

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.

लालू यादव ने अपने पोस्ट में आगे लिखा,

अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है. धन्यवाद.

तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट से बढ़ा बवाल

बता दें कि यह सारा बवाल तब बढ़ा है जब शनिवार को तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया. इसमें उन्होंने अपने प्राइवेट जीवन के बारे में कुछ बातें लिखीं और एक युवती के साथ तस्वीर साझा की. तेजप्रताप यादव ने लिखा, मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं. मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं… इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके बीच रख रहा हूं. आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे.

हालांकि, उनके इसके बाद पोस्ट डिलीट कर दिया गया और फिर तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट को अफवाह बताते हुए कहा कि AI का इस्तेमाल कर गलत एडिट कर पोस्ट डाला गया है और यह उनके परिवार को बदनाम करने कोशिश है. तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरे तश्वीरों को AI का इस्तेमाल कर गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है. मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. लेकिन, यह विवाद पार्टी और परिवार के बीच बढ़ता गया और अब उनको राजद से निकाल दिया गया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार 29 मई को पटना पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी …………

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार 29 मई को पटना पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी ............

बिहार में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दी दस्तक , देश में अब तक 312 मामले मिले , स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend