ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दी दस्तक , देश में अब तक 312 मामले मिले , स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क………

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में उछाल देखी गई है. दिल्ली में अभी कोरोना के 104 एक्टिव मामले. जबकि 19 मई तक दिल्ली में 24 एक्टिव केस थे और एक ही हफ्ते में 99 मामले बढ़ गए. हालांकि इस दौरान 19 मरीज रिकवर भी हुए.

UB India News by UB India News
May 27, 2025
in कोरोना वायरस, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश भर में कोरोना बीमारी फिर से फैल रही है. कई राज्यों में कोरोना मरीज मिल रहे हैं. अब बिहार में भी 2 मरीज मिले. बिहार में कोरोना की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया. पटना में चार दिन पहले दो व्यक्ति स्थानीय अस्पताल में खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई की शिकायत लेकर पहुंचे थे. उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम होने जैसे लक्षण दिखे. जिसके आधार पर कोरोनावायरस की जांच की गई, जिसमें दोनों का टेस्ट पॉजिटिव आया.

ये मामले पटना और बेगूसराय जिले से सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. इन मामलों ने एक बार फिर लोगों को सावधान रहने की जरूरत याद दिलाई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दोनों मरीजों की स्थिति स्थिर है और उनकी निगरानी की जा रही है.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

कई राज्यों में सामने आए मामले

बिहार में पिछले कुछ महीनों से कोरोना के मामले न के बराबर थे, लेकिन हाल ही में देश के अन्य हिस्सों, जैसे केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मामलों की संख्या बढ़ने के बाद बिहार में भी सतर्कता बढ़ाई गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि ये मामले जेएन.1 वेरिएंट से जुड़े हो सकते हैं, जो हल्के लक्षणों के साथ फैल रहा है. हालांकि, अभी तक कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है.

सतर्क रहने की जरूरत

पटना के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने की अपील की है. विशेष रूप से बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है. अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे बेड, ऑक्सीजन और टेस्टिंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में उछाल देखी गई है. दिल्ली में अभी कोरोना के 104 एक्टिव मामले. जबकि 19 मई तक दिल्ली में 24 एक्टिव केस थे और एक ही हफ्ते में 99 मामले बढ़ गए. हालांकि इस दौरान 19 मरीज रिकवर भी हुए. पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़े हैं वो चौंकाने वाले हैं.

देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखें तो यह संख्या एक हजर के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में आज सोमवार को 11 बजे तक कोरोना के 1009 मामले हैं. देश में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव मामले केरल में हैं और इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है. एक्टिव मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गई है.

केरल में अभी कोरोना के 430 एक्टिव मामले हैं. जबकि महाराष्ट्र में 209 एक्टिव केस हैं. दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 100 के पार हो गई है और 104 तक पहुंच गई है. एक्टिव मामलों के लिहाज से गुजरात चौथे नंबर पर है और यहां पर अभी 83 कोरोना केस हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट का बड़ा फैसला ,पूर्व IAS समेत 2 पर चलेगा केस

तेज प्रताप यादव की प्रेम कहानी से कैसे चक्रव्यूह में फंस गया लालू परिवार?

मुंबई में भारी बारिश, सड़कों पर थमीं गाड़ियां, ट्रेन फ्लाइट सब लेट

मुंबई में भारी बारिश, सड़कों पर थमीं गाड़ियां, ट्रेन फ्लाइट सब लेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend