ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

22 तारीख के हमले का जवाब 22 मिनट में दिया…………..

UB India News by UB India News
May 22, 2025
in TAZA KHABR
0
22 तारीख के हमले का जवाब 22 मिनट में दिया…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहलगाम हमले के 1 महीने बाद राजस्थान की धरती पर पीएम मोदी जब पहुंचे तो उनके तेवर आतंक के खिलाफ बेहद तीखे नजर आए. प्रधानमंत्री मोदी ने सरहद के करीब से दुनिया को वो मैसेज दिया, जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा. पीएम मोदी ने उग्र भाव में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की बात की. पीएम मोदी ने कड़ा मैसेज देते हुए कहा कि दुनिया ने देख लिया है कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है.

1. पहलगाम हमले पर पीएम मोदी ने कहा, “हमने 22 तारीख के हमले के जवाब में 22 मिनट में आतकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए. सरकार ने तीनों सेना को खुली छूट दी थी, जिसके बाद आर्मी ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.”

RELATED POSTS

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

2. पीएम मोदी बोले, “देश ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे और मुझे कहते हुए खुशी हो रही है कि कल्पना से बड़ी कार्रवाई हुई.” उन्होंने कहा, “आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं- 1. भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा. समय हमारी सेनाएं तय करेंगी, तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी और शर्तें भी हमारी होंगी. 2. दूसरा एटम बम की गीदड़भभकी से भारत डरने वाला नहीं है. 3. तीसरा, आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग अलग नहीं देखेंगे, उन्हें एक ही मानेंगे.”

3. पीएम मोदी ने कहा, “आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था. वो गोलियां पहलगाम में चली थीं, लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था.”

4. पीएम मोदी बोले, “पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है. मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है. अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है. हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और ये कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी.”

5. पीएम मोदी ने कहा, “आज आपके आशीर्वाद से, सेना के शौर्य से हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं. हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान घुटने टेकने पर मजबूर हो गया.”

6. पीएम ने दुनिया को मैसेज देते हुए बताया, “हमने आतंकियों के सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए. दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है.”

7. प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “ये संयोग ही है कि पांच साल पहले जब बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी, तब मेरी पहली जनसभा राजस्थान में ही सीमा पर हुई थी. वीर भूमि का ही ये तप है कि ऐसा संयोग बन जाता है. अभी ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो उसके बाद मेरी पहली जनसभा फिर यहां वीरभूमि राजस्थान की सीमा पर बीकानेर में आप सभी के बीच हो रही है. पूर्व में मैंने कहा था कि एयरस्ट्राइक के बाद जब आया था कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा. मैं देश नहीं झुकने दूंगा.”

8.  पीएम मोदी ने कहा, “यहीं से कुछ ही दूर सीमा पार पाकिस्तान का रहीमयार खान एयरबेस पता नहीं आगे कब खुलेगा. आईसीयू में पड़ा है. भारत की सेना के अचूक प्रहार ने इस एयरबेस को तहस नहस कर दिया है. पीएम मोदी ने अमेरिका को संदेश देते हुए कहा कि ये भारत का संकल्प है, दुनिया की कोई ताकत इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है.”

9. पीएम मोदी बोले, “आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता के साथ कहना चाहता हूं- मैं देश के कोने कोने में जो तिरंगा यात्राओं का हुजूम चल रहा है. मैं देशवासियों से कहता हूं कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है. जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे कतरे का हिसाब चुकाया है. जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में दुबके पड़े हैं.”

10. पीएम मोदी ने ये भी कहा, “जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं. ये शोध प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है. ये ऑपरेशन सिंदूर है. ये सिर्फ आक्रोश नहीं है, ये समस्त भारत का रौद्र रूप है.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 31, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर युद्ध का उन्माद……………..

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर युद्ध का उन्माद.................

NEET UG 2024 परीक्षा रद्द करने और काउंसलिंग पर रोक लगाने से SC का इनकार

NEET-PG काउंसलिंग में अब नहीं होगी सीट ब्लॉकिंग, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend