ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 80,600 पर आया, निफ्टी 300 अंक लुढ़का………..

UB India News by UB India News
May 23, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
सेंसेक्स में 1100 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 400 अंक लुढ़का
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 22 मई को सेंसेक्स में करीब 1000 अंक (1.20%) की गिरावट है, ये 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 300 अंक (1.20%) नीचे 24,500 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट है। पावर ग्रिड, M&M, टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स सहित कुल 20 शेयर्स 3.5% तक गिरे हैं। एयरटेल और टाटा स्टील में मामूली तेजी है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट और 4 में तेजी है। NSE के ऑटो, IT और FMCG में 1.5% और बैंकिंग शेयरों में 1% तक की गिरावट है। अकेले मीडिया 1% ऊपर है।

बाजार में गिरावट के 5 कारण

  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील अस्पष्ट: अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते के बारे में कोई अपडेट नहीं आ रहा है। इससे मार्केट की उम्मीदें कम हो रही हैं। निवेशक अब डील पर क्लेरिटी चाहते हैं।
  • मुनाफा वसूली: बीते कई सेशन से बाजार में लगातार बढ़त रही है। ऐसे में जियो पॉलिटिकल टेंशन और भारत-पाक संघर्षों के अनिश्चितता के चलते बाजार में हर तेजी के बाद निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं।
  • नए पॉजिटिव ट्रिगर की कमी: पिछले कुछ सेशन में भारतीय शेयर बाजार नए ट्रिगर्स की कमी के चलते एक लिमिट में रहा है। टैरिफ और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बाद, मार्केट प्रॉफिटेबिलिटी को बनाए रखने के लिए चौथी तिमाही के GDPऔर इनकम ग्रोथ का इंतजार कर रहा है। जून में RBI और US फेडरल रिजर्व की मीटिंग भी घरेलू बाजार को प्रभावित करेंगी।
  • विदेशी निवेशक बाजार को लेकर सतर्क: बढ़े हुए वैल्यूएशन, मिक्स्ड अर्निंग और ट्रेड डील में देरी के लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, विदेशी निवेशकों ने 20 मई को कैश सेगमेंट में 10,016.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
  • अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग में गिरावट: मूडीज ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग कम करके Aa1 कर दिया है। इससे मार्केट सेंटिमेंट प्रभावित हुआ है। अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग में गिरावट ने फाइनेंशियल मार्केट को प्रभावित किया है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 332 अंक (0.89%) नीचे 36,967 पर और कोरिया का कोस्पी 35 अंक (1.34%) नीचे 2,590 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 78 अंक (0.33%) गिरकर 23,750 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में मामूली गिरावट है, ये 3,386 पर कारोबार कर रहा है।
  • 21 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 816 अंक (1.91%) नीचे 41,860 पर, नैस्डेक कंपोजिट 270 अंक (1.41%) नीचे 18,873 पर और S&P 500 95 अंक (1.61%) नीचे 23 अंक नीचे 5,845 पर बंद हुए।

21 मई को विदेशी निवेशकों ने 2,202 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 21 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 2,201.79 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 683.77 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 15,442.38 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 30,482.78 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।

बोराना वीव्स के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका

बोराना वीव्स लिमिटेड के IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में निवेश करने का आज (22 मई) आखिरी मौका है। ये इश्यू 20 मई को ओपन हुआ था। यह IPO दो दिन में अब तक 29.67 गुना सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल कैटेगरी में इसे 78.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

कंपनी के शेयर 27 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल 145 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी करीब 67 लाख फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। इश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे।

बेलराइज इंडस्ट्रीज के IPO आज दूसरा दिन

डीजल-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी​​​​​​ ​बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग बुधवार (21 मई) से ओपन है। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 मई तक बोली लगा सकेंगे। 28 मई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल 2,150 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी करीब 23.89 करोड़ फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे।

‘द लीला’ होटल्स का IPO 26 मई से ओपन होगा

भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। वहीं 23 मई 2025 को एंकर इन्वेस्टर्स बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है।

इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे।

बुधवार को सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा, निफ्टी में 130 अंक की तेजी रही

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार, 21 मई को सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर 81,597 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही। ये 24,813 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 ऊपर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, सनफार्मा सहित कुल 8 शेयरों में 2% तक की तेजी रही। जबकि, इंडसइंड बैंक बैंक सहित 6 शेयरों में 1% तक की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी है। NSE के रियल्टी इंडेक्स में 1.72%, फार्मा में 1.25%, ऑटो में 0.72% और IT में 0.70% की तेजी रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.49% की गिरावट रही।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
वक्फ कानून मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया, केंद्र से 7 दिन में मांगा जवाब

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज भी जारी...............

22 तारीख के हमले का जवाब 22 मिनट में दिया…………..

22 तारीख के हमले का जवाब 22 मिनट में दिया..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend