ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान के मीडिया ने राहुल गांधी को हीरो क्यों बनाया?

UB India News by UB India News
May 21, 2025
in TAZA KHABR, अन्तर्राष्ट्रीय, मीडिया
0
पाकिस्तान के मीडिया ने राहुल गांधी को हीरो क्यों बनाया?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हमारे देश में कुछ नेता ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे उन्हें पाकिस्तान में खूब वाहवाही मिल रही है। राहुल गांधी आजकल पाकिस्तानी मीडिया की हेडलाइन्स में छाए हुए हैं। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से पूछा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी वायु सेना के कितने फाइटर जैट विमान पाकिस्तान ने मार गिराए। दो दिन पहले राहुल ने विदेश मंत्री का एक वीडियो री-ट्वीट किया था और कहा था कि विदेश मंत्री मान रहे हैं कि सरकार ने आतंकवादियों के अड्डों पर अटैक से पहले पाकिस्तान को हमले की जानकारी दे दी थी। राहुल का कहना है कि हमले से पहले दुश्मन को जानकारी देना तो अपराध है, अब सरकार को बताना चाहिए कि इस गलती की वजह से वायु सेना ने कितने विमान खो दिए। राहुल गांधी ने सोमवार को फिर जयशंकर से सवाल दाग दिया। लिखा कि विदेश मंत्री चुप हैं, उनकी चुप्पी बहुत कुछ कह रही है, ये निंदनीय है, इसलिए वो फिर पूछंगे कि हमारी वायु सेना ने कितने विमान खो दिए क्योंकि पाकिस्तान को हमारे ऑपरेशन के बारे में पता था।

हैरानी की बात ये है कि राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान अपने हक में इस्तेमाल कर रहा है, इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के सवालों को जायज बता रही है। संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों से पहले नहीं बल्कि आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान को जानकारी दी थी। मैं हैरान हूं कि राहुल गांधी को ये बेसिक बात भी नहीं पता कि जब  non-military target पर हमला किया जाता है, तो हमले के बाद दुश्मन देश को इसकी जानकारी दी जाती है कि हमने मिलिट्री या सिविलियंस को निशाना नहीं बनाया। जब अमेरिका ने एबटाबाद में हमला करके ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था तो उन्होंने भी काम पूरा होने के बाद पाकिस्तान को सूचना दी थी। बालाकोट के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद भी हमारे DGMO ने पाकिस्तान को बताया था लेकिन राहुल गांधी पता नहीं कौन सी दुनिया में रहते हैं।

RELATED POSTS

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

असत्य और हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत

दूसरी बात, क्या कोई सपने में भी ये सोच सकता है कि भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान को एडवांस में सूचित करेंगे कि हमारी फौज हमला करने आ रही है, तुम तैयार हो जाओ? ऐसा सिर्फ फिल्मों में होता है, जब हीरो विलेन को एडवांस में सूचना देता है, कि ठाकुर तैयार रहना, मैं तेरे सीने में गोलियां उतारने आ रहा हूं। राहुल गांधी से सिर्फ कोई ये पूछ ले कि अगर पाकिस्तान को पहले से पता था कि हमारी वायु सेना हमला  करने वाली है, तो उन्होंने बहावलपुर, मुरीदके जैसे आतंकी अड्डों पर अपने दहशतगर्दों को क्या मरने-कटने के लिए छोड़ दिया था? क्या वो अपने चीथड़े उड़वाने के लिए सज-धज कर बैठे थे, वो भाग क्यों नहीं गए? इसीलिए मुझे लगता है कि राहुल गांधी की बचकानी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। पहले भी उन्होंने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर गलती की थी, नुकसान उठाया था। आजकल पब्लिक सब कुछ देखती है, सब कुछ जानती है। पब्लिक ये भी देख रही है कि मोदी सरकार पाकिस्तान को एक्सपोज करने के लिए दुनिया के तमाम देशों में  सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है, लेकिन कांग्रेस को इस पर भी आपत्ति है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 18, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

असत्य और हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत

by UB India News
July 18, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से पुलिस द्वारा हटाए जाने को लेकर...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

ईरान पर मेगा स्ट्राइक की तैयारी में अमेरिका!लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले………….

ईरान पर मेगा स्ट्राइक की तैयारी में अमेरिका!लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले………….

by UB India News
July 18, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो...

सऊदी अरब और ईरान के बीच क्या हैं मतभेद? दोनों के बीच लगी है हथियारों की होड़

सऊदी अरब और ईरान के बीच क्या हैं मतभेद? दोनों के बीच लगी है हथियारों की होड़

by UB India News
July 18, 2026
0

सऊदी अरब और ईरान पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) की दो सबसे प्रभावशाली शक्तियां हैं. दोनों के बीच दशकों पुरानी प्रतिद्वंद्विता...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर के बाद LoC पर सेना की बड़ी प्लानिंग,  अखनूर सेक्टर में तैनात किए गये T-72 टैंक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद LoC पर सेना की बड़ी प्लानिंग, अखनूर सेक्टर में तैनात किए गये T-72 टैंक

नए वक्फ कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के क्या हैं मायने? सरकार के लिए हैं ये पाबंदियां

वक्फ एक्ट पर आज सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रख रही सरकार.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend