ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान की सेना अपनी साख बचाने की कोशिश कर रही है………..

UB India News by UB India News
May 10, 2025
in खास खबर
0
पाकिस्तान की सेना अपनी साख बचाने की कोशिश कर रही है………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाक‍िस्‍तानी आर्मी के हमलों का जवाब देते हुए इंडियन एयरफोर्स ने पाक‍िस्‍तान के 4 एयरबेस उड़ा द‍िए हैं. उसके मिल‍िट्री और लॉज‍िस्‍ट‍िक बेस को उड़ा द‍िया है. HQ-9 और AWACS जैसे महत्वपूर्ण उपकरण जहां रखे हुए थे, उसे ध्‍वस्‍त कर द‍िया है. इससे पाक‍िस्‍तान की आर्मी अंधी और लंगड़ी हो गई है. क्‍योंक‍ि HQ-9 एयर डिफेंस सिस्‍टम उसकी सुरक्षा के ल‍िए था, जबक‍ि AWACS रडार की आंख थी, जिससे वह इंडियन आर्मी पर नजर रखती थी. लेकिन अब यही उसके पास नहीं होगा. इसल‍िए पाक‍िस्‍तान के पास अपनी आर्मी को मूव करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है.

आइए जानते हैं क‍ि अगर पाक‍िस्‍तानी आर्मी बॉर्डर की ओर मूव हो रही है तो इसकी वजह क्‍या है? क्‍या वह इंडियन आर्मी से सीधी जंग के ल‍िए उतर आया है या फ‍िर सिर्फ ये चाल है. डिफेंस एक्‍सपर्ट इसके बारे में क्‍या कहते हैं?

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

1. अब विकल्‍प नहीं बचा
साउथ एशियाई मामलों के विशेषज्ञ माइकल कुगेलमैन ने कहा, इंडियन एयरफोर्स ने ज‍िन जगहों पर अटैक क‍िया, उससे पाक‍िस्‍तान की पूरी स्‍ट्रेटजी बिगड़ गई है. अब उसके पास बहुत कम विकल्‍प बचा है. पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्‍टम नष्ट होने और AWACS जैसे उपकरण तबाह होने के बाद वह हवाई युद्ध में भारत से मुकाबला नहीं कर सकता, इसलिए, वह जमीनी युद्ध और गोलीबारी पर ध्यान दे रहा है, जिसके लिए सीमा पर सैन्य तैनाती बढ़ाई जा रही है.

2. पूरी स्‍ट्रेटजी फेल
रावलपिंडी में चकलाला एयरबेस महत्वपूर्ण सैन्य और लॉजिस्टिक बेस है. यहां पाक‍िस्‍तानी एयरफोर्स की एयरक्राफ्ट यूनिट्स और एक अंडरग्राउंड कम्युनिकेशन सेंटर को इंडियन एयरफोर्स ने ध्‍वस्‍त कर द‍िया है. मुरीड एयरबेस पर UAV ऑपरेटिंग स्टेशन को उड़ा द‍िया गया है. यहीं से ड्रोन दागे जा रहे थे. दो हैंगर और एक फ्यूल डिपो भी नष्‍ट कर द‍िया गया है. पंजाब के शेरकोट में इंडियन एयरफोर्स ने तबाही मचाई है. तीन हैंगर, एक कंट्रोल टावर और दो फ्यूल स्टोरेज यूनिट्स को भारी नुकसान पहुंचाया. इससे उसकी पूरी स्‍ट्रेटजी फेल हो गई है. अमेरिकी पत्रकार सदानंद धूमे ने लिखा, पाक‍िस्‍तानी सेना की पूरी स्‍ट्रेटजी फेल हो गई है.

3. साख बचाने की कोश‍िश
इंडियन एयरफोर्स के हमले ने पाकिस्तान को स्‍ट्रेटज‍िक और मनोवैज्ञानिक दोनों लेवल पर झटका दिया है. अपनी सेना को बॉर्डर की ओर भेजकर पाकिस्तान दिखाना चाहता है कि वह अभी भी ‘तैयार’ और ‘सक्रिय’ है, भले ही उसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा हो. पाकिस्तान की सरकार और सेना अपने देशवासियों को यह दिखाना चाहती है कि वे जवाब देने में सक्षम हैं. आर्मी मूवमेंट एक तरह से घरेलू राजनीतिक दबाव को संतुलित करने की कोशिश हो सकती है. वह अपनी साख बचाने की कोश‍िश कर रही है.

4. भारत को उकसाने का प्रयास
कुछ रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि यह मूवमेंट एक ‘प्रॉवोकेटिव एक्ट’ हो सकता है. यानी भारत को जवाबी कार्रवाई के लिए उकसाना ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को आक्रामक दिखाया जा सके. कई डिफेंस एनालिस्ट मानते हैं कि पाकिस्तान इस मूव से LoC पर तनाव बढ़ाना चाहता है ताकि भारत की रणनीतिक फोकस बंट जाए और आंतरिक सुरक्षा पर दबाव बढ़े।

5. आतंकी नेटवर्क को सुरक्षा देना
एक्‍सपर्ट के मुताबिक, भारतीय हमलों में जिन आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया, उनके बचे-खुचे हिस्सों को सुरक्षित निकालने या नए सिरे से संगठित करने के लिए पाकिस्तान की सेना बॉर्डर के करीब तैनात हो सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह मूवमेंट महज ‘डिफेंसिव’ नहीं बल्कि ‘कवर ऑपरेशन’ भी हो सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
पाकिस्तानी मिसाइलों के गिरने का सिलसिला जारी, भारत के रिएक्शन से उड़े दुश्मन देश के होश

पाकिस्तानी मिसाइलों के गिरने का सिलसिला जारी, भारत के रिएक्शन से उड़े दुश्मन देश के होश

ऑपरेशन सिंदूर’ से लहुलुहान पाकिस्तान का शेयर बाजार, निवेशकों में दहशत

पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारत का खौफ, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद 1.3 ट्रिलियन रुपये की गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend