ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तानी मिसाइलों के गिरने का सिलसिला जारी, भारत के रिएक्शन से उड़े दुश्मन देश के होश

UB India News by UB India News
May 10, 2025
in खास खबर
0
पाकिस्तानी मिसाइलों के गिरने का सिलसिला जारी, भारत के रिएक्शन से उड़े दुश्मन देश के होश

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। पाकिस्तान ने तुर्की और अन्य देशों के हथियारों के भरोसे लगातार दूसरे दिन भारत के 20 से ज्यादा शहरों को निशाना बनाया, लेकिन भारत ने उनके सभी ड्रोन को मार गिराया। इससे पाकिस्तान का विदेशी हथियारों के दम पर लड़ने का घमंड चकनाचूर हो गया। अब भारत की सेना पाकिस्तान को कड़े जवाब दे रही है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने इस्लामाबाद समेत उसके कई मिलिट्री ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।

LIVE UPDATES : INDIA PAKISTAN TENSION: पाकिस्तान का हर हमला नाकाम, पाक पर शुरू हुए जवाबी हमले

  • MAY 10, 20251:51 PM (IST)

    कच्छ जिले में यूएवी/ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    कच्छ जिले में वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिमोट सेंसिंग, खनन, कानून और व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, रक्षा के अलावा किसी भी उद्देश्य के लिए किसी भी सरकारी या निजी संगठन/व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के यूएवी/ड्रोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

  • MAY 10, 20251:44 PM (IST)

    जोधपुर में 4 धमाके

    जोधपुर के ढढू व उग्रास गांव में एक साथ चार धमाके हुए हैं। इंडियन एयर डिफेन्स सिस्टम ने संदिग्ध वस्तु को मार गिराया है। जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। रामदेवरा पुलिस ने पुष्टि की है उग्रास में बमनुमा वस्तु गिरी है।

  • MAY 10, 20251:37 PM (IST)

    ‘घबराएं नहीं और न ही अफवाहों पर विश्वास करें’

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘सेना ने एडवाइजरी दी है कि अगर कोई विस्फोट होता है, तो तुरंत पुलिस या सेना को सूचित करें। खुद से उस स्थान पर न जाएं क्योंकि वहां (वस्तु के) कुछ जीवित हिस्से भी हो सकते हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि घबराएं नहीं और न ही अफवाहों पर विश्वास करें। सेना हर 2 घंटे में आपको अपडेट कर रही है। अगर आपको किसी बम, ड्रोन या मिसाइल का कोई हिस्सा मिलता है, तो तुरंत पुलिस या सेना को सूचित करें। वे वहां आएंगे और उसे निष्क्रिय कर देंगे। इसे देखने के लिए वहां न जाएं।’

  • MAY 10, 20251:32 PM (IST)

    भारतीय स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों के नाम सामने आए

    भारतीय स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों के नाम सामने आ गए हैं। भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में जैश-ए-मोहम्मद का हाफिज मोहम्मद जमील, मोहम्मद हसन खान, मोहम्मद यूसुफ अजहर, मुरीदके कैंप का इंचार्ज अबु जुंदाल, लश्कर आतंकी अबु अक्सा मारे गए थे।

  • MAY 10, 20251:24 PM (IST)

    चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा तत्काल प्रभाव से निलंबित

    उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। UCADA के अनुसार, अब हेलिकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल केवल फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालने (evacuation) के लिए ही किया जाएगा। यह फैसला सुरक्षा कारणों और वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनज़र लिया गया है।

  • MAY 10, 20251:23 PM (IST)

    पीएम मोदी के साथ सेना प्रमुखों की बैठक खत्म

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के तीनों बीच आज की उच्चस्तरीय बैठक समाप्त हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में वर्तमान हालात की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

  • MAY 10, 20251:22 PM (IST)

    ‘देश और जवानों की रक्षा के लिए प्रार्थना करें’

    केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने आज हैदराबाद के बशीरबाग स्थित माता मंदिर में देश की सुरक्षा और जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ‘हमारे जवानों की वीरता, धैर्य और शौर्य का कोई मुकाबला नहीं है।’ रेड्डी ने पूरे देश से अपील की कि लोग हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर रैलियाँ करें, और राजनीति से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दल एकजुट हों। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन आयोजनों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि वे धर्म और जाति से ऊपर उठकर सभी धार्मिक स्थलों में देश और जवानों की रक्षा के लिए प्रार्थना करें। (रिपोर्ट: सुरेखा अब्बुरी)

  • MAY 10, 20251:17 PM (IST)

    जैसलमेर में लगातार हो रही हैं घोषणाएं

    राजस्थान: जैसलमेर में लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए घोषणाएं की जा रही हैं। कहा जा रहा है, ‘सब कुछ बंद रहेगा। मौजूदा हालात को देखते हुए सभी से घर पर रहने की अपेक्षा की जाती है और वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।’

     

  • MAY 10, 20251:05 PM (IST)

    प्रधानमंत्री आवास पर बड़ी बैठक

    नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर इस समय बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख और CDS जनरल अनिल चौहान शामिल हैं।

  • MAY 10, 20251:00 PM (IST)

    श्रीगंगानगर में गिराई गई पाकिस्तानी मिसाइल

    राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी हमले को नाकाम कर दिया गया है। यहां पर पाकिस्तानी मिसाइल को गिराया गया है।

  • MAY 10, 202512:54 PM (IST)

    जैसलमेर में युद्ध जैसे हालात, पाकिस्तानी मिसाइलें गिराई गईं

    राजस्थान के जैसलमेर में युद्ध जैसे हालात हैं। यहां पर पाकिस्तानी मिसाइलें लगातार गिराई जा रही हैं। जिला कलेक्टर ने लोगों को घरों के अंदर रहने का आदेश दिया है। शहर में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। (रिपोर्ट: मनीष भट्टाचार्य)

  • MAY 10, 202512:52 PM (IST)

    बाड़मेर में जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

    राजस्थान के बाड़मेर जिले में हवाई हमले की आशंका के चलते जिला कलेक्टर ने कड़ा निर्देश जारी किया है। सभी नागरिकों को तुरंत अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। जिले में आवाजाही पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार सावधानी बरतने और अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है।

  • MAY 10, 202512:51 PM (IST)

    भारत ने लिया बदला तो दहला पाकिस्तान

    पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में आज धमाके हुए हैं। सरगोधा से लेकर पेशावर तक में भारत ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की है और देश के अलग-अलग इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी है। इन धमाकों की वजह से पाकिस्तान की आवाम काफी दहशत में है।

  • MAY 10, 202512:48 PM (IST)

    बाड़मेर में पुलिस ने मिसाइल का मलबा बरामद किया

    राजस्थान के बाड़मेर में पुलिस ने मिसाइल का मलबा बरामद किया। जैसलमेर और पोखरण से भी इसी तरह के टुकड़े और मलबा बरामद किया गया है।

     

  • MAY 10, 202512:38 PM (IST)

    ‘सेना पूरी मुस्तैदी और ताकत से लड़ रही है’

    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा, ‘अभी के जो हालात हैं, देश की सेना पूरी मुस्तैदी और ताकत से लड़ रही है। पूरे देश के नागरिक अपनी सेना के साथ खड़े हैं। हमारी सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। हमारी सेना सशक्त और मजबूती से लड़ रही है।’

     

  • MAY 10, 202512:33 PM (IST)

    ‘मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं’

    भारत-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता के अमेरिकी प्रयासों पर, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, ‘यह कुछ ऐसा है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे NSA मार्को रुबियो भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने व्यक्त किया है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए। वह समझते हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले से ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद में रहे हैं। हालांकि, उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं, इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।’ (सोर्स: द व्हाइट हाउस/ यूट्यूब)

     

  • MAY 10, 202512:30 PM (IST)

    ‘सायरन बजते ही हर तरह की लाइट बंद कर दें’

    हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, ‘अंबाला छावनी की जनता काफी समझदार है। हमने 2 युद्ध झेले हैं। अंबाला की जनता जागरूक है। फिर भी मैं कहना चाहूंगा कि सायरन बजते ही हर तरह की लाइट बंद कर दें। मैंने कल ट्वीट करके सभी टीवी चैनल से अपील की थी कि आप न्यूज़ चैनल पर सायरन बजाना बंद करें इससे लोगों को गलतफहमी हो सकती है। मैं सभी चैनल को धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरी अपील पर सायरन चलाना बंद कर दिया।’

     

  • MAY 10, 202512:25 PM (IST)

    पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का भारत ने दिया करारा जवाब

    8 और 9 मई 2025 की रात को जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों की कोशिशों का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने आतंकी लॉन्चपैड्स पर कोऑर्डिनेटेड फायर असॉल्ट किया। इन लॉन्चपैड्स को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास तबाह कर दिया गया, जो पहले भारतीय नागरिकों और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों की साजिश और उन्हें अंजाम देने का अड्डा रहे हैं। सेना की इस तेज और निर्णायक कार्रवाई से आतंकवादियों की गतिविधियों और लॉन्च पैड को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर’ से लहुलुहान पाकिस्तान का शेयर बाजार, निवेशकों में दहशत

पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारत का खौफ, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद 1.3 ट्रिलियन रुपये की गिरावट

7 मई को भारतीय स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की लिस्ट सामने आई, लश्कर और जैश से थे संबंधित

7 मई को भारतीय स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की लिस्ट सामने आई, लश्कर और जैश से थे संबंधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend