ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में BPSC के शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

UB India News by UB India News
May 6, 2025
in TAZA KHABR, पटना, शिक्षा
0
पटना में BPSC के शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी पटना में मंगलवार (06 मई, 2025) की सुबह बीपीएससी (BPSC) के शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं. सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर ये सभी अभ्यर्थी सीएम हाउस का घेराव करने के लिए जा रहे थे. ये सभी टीआरई-3 के अभ्यर्थी हैं. पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि ये लोग सीएम हाउस का घेराव करने के लिए पहुंचे हैं तो उन्हें रोका गया. हटने के लिए कहा गया. जब शिक्षक अभ्यर्थी नहीं माने और आगे बढ़ते रहे तो इसी दौरान हल्का लाठीचार्ज भी किया गया.

यह पूरी घटना सीएम आवास के इलाके की है. यह वीवीआईपी इलाका है. लाठीचार्ज के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने मौके से हटा दिया. हालांकि अभ्यर्थियों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी लेकिन ठीक-ठाक थी. शिक्षक अभ्यर्थी हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे थे. इस पर लिखा था, “बीपीएससी टीआरई-3 सप्लीमेंट्री नहीं तो वोट नहीं”, “युवाओं का हक मारने वालों को वोट नहीं”, “सप्लीमेंट्री या फांसी दो”, इसी तरह कई और बातें लिखी गईं थीं.

RELATED POSTS

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

पटना में BPSC के शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, CM हाउस के घेराव की थी तैयारी

एक शिक्षक अभ्यर्थी के पिता भी प्रदर्शन में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि जो बच्चे टीआरई-3 में एक-दो नंबर से चूक गए हैं सप्लीमेंट्री रिजल्ट देकर उनको सफल घोषित करें. एक शिक्षक अभ्यर्थी सुभाष सिंह ने कहा कि हमलोग करीब 4 महीने से गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं. कोई भी अधिकारी, कोई भी जनप्रतिनिधि, कोई भी मंत्री, कोई भी सचिव नहीं बचा है जिसके पास हम लोग नहीं पहुंचे हैं. एक शिक्षक अभ्यर्थी ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में बीपीएससी को पत्र भेज दिया है. एसीएस ने भी आश्वासन दिया लेकिन कुछ प्रक्रिया में नहीं है. हम लोग हताश हैं.

टीआरई-3 में निकली थी 87,774 पदों के लिए बहाली

बता दें कि बीपीएससी से शिक्षकों की बहाली हो रही है. तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए 87,774 पदों पर भर्ती निकली थी. 51 हजार पद पर ही पोस्टिंग हो रही है. शिक्षा मंत्री ने कुछ दिनों पहले सप्लीमेंट्री रिजल्ट का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 21, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

Next Post
गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषियों की याचिका खारिज………..

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषियों की याचिका खारिज...........

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपनी तीन दिवसीय बिहार यात्रा पर 18 अक्टूबर को पहुंचेगी पटना

सबरीमाला मंदिर जाएंगी द्रौपदी मुर्मू, भगवान अयप्पा के दर्शन करने वालीं पहली राष्ट्रपति होंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend