ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का 13वाँ दिन , दिल्ली से लेकर दुनिया भर में हलचल , पीएम मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल ,पंजाब में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार; PAK राजदूत की न्यूक्लियर अटैक की धमकी ……

UB India News by UB India News
May 5, 2025
in अपराध, राजनीति
0
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का 13वाँ दिन , दिल्ली से लेकर दुनिया भर में हलचल , पीएम मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल ,पंजाब में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार; PAK राजदूत की न्यूक्लियर अटैक की धमकी ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, PM और एयरचीफ मार्शल के बीच पहलगाम हमले को लेकर बातचीत चल रही है।

वहीं, पंजाब की अमृतसर पुलिस ने रविवार को 2 जासूसों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि दोनों सैन्य छावनी और एयरफोर्स बेस की इन्फार्मेशन और फोटोज विदेश भेज रहे थे। ये दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के ऑपरेटिव हैं।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

उधर, रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने भारत को न्यूक्लियर अटैक की धमकी दी है। उन्होंने शनिवार को रूसी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत पाकिस्तान पर अटैक करता है तो इस्लामाबाद पूरी ताकत से जवाब देगा, चाहे वह न्यूक्लियर अटैक ही क्यों न हो।

इस बीच, पाकिस्तान ने लगातार 10वें दिन LoC पर सीजफायर तोड़ा है। पाक सेना ने कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की है। शनिवार को कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के आसपास पाक ने सीजफायर तोड़ा था।

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने रसिया टीवी से बात करते हुए कहा कि अगर भारत के साथ जंग छिड़ी तो पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा।

खालिद ने लीक दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि ‘भारत, पाकिस्तान के कुछ इलाकों पर हमला करेगा। ऐसे में पाकिस्तान भारत पर पूरी ताकत के साथ हमला करेगा।’

इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत पर परमाणु बम हमले की धमकी दी थी। अब्बासी ने कहा था कि शाहीन, गोरी और गजनवी जैसी 130 मिसाइल भारत के लिए रखी हैं।

पाकिस्तान ने भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच POK में गेहूं के आटे की सप्लाई बढ़ा दी है। POK में अगले दो महीन के लिए आटे का स्टॉक किया जा रहा है।

इसके अलावा POK के लिए 1 अरब पाकिस्तानी रुपए का फंड भी बनाया गया है। इस फंड से LOC के आस-पास इलाकों में गेहूं के आटे की पूर्ति, जीवन रक्षक दवाओं की खरीद जैसी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

पाकिस्तान विदेशी मीडिया को LOC पर ले जाएगा

पाकिस्तान का सूचना मंत्रालय आज विदेशी मीडिया को LOC के दौरे पर लेकर जाएगा। पाक इसके जरिए POK में आतंकी कैंप होने के भारत के आरोपों को गलत साबित करना चाहता है। पाक सूचना मंत्रालय ने इसके लिए एक प्रेस रिलीज भी जारी की है।

इसमें कहा गया है कि विदेशी मीडिया को उन जगहों पर ले जाया जाएगा, जहां भारत आतंकी कैंप होने का दावा करता है। पाक ने आरोप लगाया है कि भारत ने LOC पर आतंकी ठिकानों के बारे में निराधार दावे किए हैं।

इसके अलावा पाकिस्तान ने उसके बंदरगाहों पर भारतीय झंडे वाले जहाजों की एंट्री पर बैन लगाने का फैसला भी किया है। भारत पहले ही पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों पर प्रतिबंध लगा चुका है।

बिलावल भुट्टो की सफाई

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल समझौते पर पूर्व में दिए अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि रैली में उन्होंने केवल पाकिस्तान की आम जनता की भावनाओं को दोहराया था. उन्होंने कहा था, “सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा.” इस बयान पर भारत की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई थी.

बिलावल भुट्टो ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान पर लगे आरोपों को खारिज किया. उन्होंने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान को बलि का बकरा बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री पहले ही पाकिस्तान में निष्पक्ष जांच की पेशकश कर चुके हैं. हमने दुनियाभर के कई अन्य देशों के उलट, वास्तव में अपना सबक सीखा है और अतीत में लगे इन आरोपों के संदर्भ में पाकिस्तान ने भी आंतरिक सुधार किए हैं.”

बिलावल भुट्टो ने किया ये बड़ा दावा

बिलावल भुट्टो ने आगे कहा, “इतना ही नहीं, मेरे विदेश मंत्री बनने से पहले, पाकिस्तान एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में था. जब में विदेश मंत्री बना था तब पाकिस्तान एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर निकल गया, जिसका मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी स्वीकार करता है कि आज की तारीख में पाकिस्तान का ऐसा किसी भी समूह से कोई संबंध नहीं है.”

सिंधु जल समझौते पर दिए अपने बयान पर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, “मैं सीमा पर हाथ में बंदूक लिए नहीं खड़ा हूं. मैं सरकार में कोई पद भी नहीं संभाल रहा हूं. भारत ने जब इस संधि का उल्लंघन किया, उसके दूसरे दिन मैं सिंधु नदी के किनारे एक राजनीतिक रैली को संबोधित कर रहा था.”
अपने बयान से मुकरे बिलावल भुट्टो
उन्होंने आगे कहा, “सत्ता में जो सरकार है उसने कहा कि सिंधु जल संधि से अलग होने को लागू करने का कोई भी फैसला जंग का ऐलान माना जाएगा. मुझे यकीन है कि आपको पता ही होगा कि जब जंग होती है तो खून बहता है. हमारे पास कोई नदी नहीं है जिसे भारत के जवाब में बंद किया जाए. अगर पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ भारत पानी को हथियार बनाता है तो इसका मतलब जंग की कार्रवाई होगी.”

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, जल शक्ति मंत्री और अन्य कई नेताओं ने बिलावल के बयान की कड़ी आलोचना की थी. केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि “हम ऐसी धमकियों से डरते नहीं हैं.” वहीं, हरदीप सिंह पुरी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “उन्हें पहले अपना मेंटल टेस्ट करवा लेना चाहिए. ऐसे बयान शोभा नहीं देते.”

 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के बड़े राजनेता, क्रिकेटर्स और एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कर दिया है. अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के एक्स अकाउंट को भी भारत में बंद कर दिया गया है. उनके एक्स अकाउंट पर प्रोफाइल फोटो नजर नहीं आ रही है और लिखा है कि भारत में इस अकाउंट को बैन किया गया है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट ब्लॉक

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया है. आसिफ के एक्स अकाउंट को बैन करने का यह कदम भारत द्वारा 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के ठीक एक दिन बाद उठाया गया. बैन किए गए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों का सब्सक्राइबर बेस 63 मिलियन है. ये चैनल भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री फैला रहे थे. ब्लॉक किए गए कुछ प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों में डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, जियो न्यूज, समा टीवी और जीएनएन शामिल हैं.

पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट भी बंद

भारत ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल को ब्लॉक कर दिया है. इसके साथ साथ क्रिकेटर्स, सेलेब्स और पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स को भी भारत में बंद कर दिया गया है. भारत ने पहलगाम हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं.

पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक 

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और वसीम अकरम सहित मौजूदा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया गया है. शान मसूद, तेज गेंदबाज हसन अली और नसीम शाह, बल्लेबाज इमाम-उल-हक, ऑलराउंडर शादाब खान और पूर्व स्टार शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

by UB India News
July 17, 2026
0

यह बात इसी साल बस 3 महीने पहले की ही है. अप्रैल में संसद का विशेष सत्र चल रहा था,...

Next Post
नीट यूजी परीक्षा में इस बार ओडिशा में गड़बड़ी की कोशिश ,बिहार के अरविंद और झारखंड के प्रियदर्शी गिरफ्तार.

नीट यूजी परीक्षा में इस बार ओडिशा में गड़बड़ी की कोशिश ,बिहार के अरविंद और झारखंड के प्रियदर्शी गिरफ्तार.

पाकिस्तान ने 120 किमी रेंज वाली फतह मिसाइल का किया टेस्ट …………

पाकिस्तान ने 120 किमी रेंज वाली फतह मिसाइल का किया टेस्ट ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend