ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उड़ी नींद, खोया चैन…भारतीय सेना को मिला फ्री हैंड तो खौफ में पाकिस्तान………………

UB India News by UB India News
May 1, 2025
in खास खबर, सेना
0
उड़ी नींद, खोया चैन…भारतीय सेना को मिला फ्री हैंड तो खौफ में पाकिस्तान………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के तार पाकिस्तान से जुड़ने के बाद भारत की तरफ से ताबड़तोड़ कार्रवाई और फाइनल ऐक्शन प्लान बनाने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंक के खिलाफ फाइनल प्रहार के लिए तीनों सेनाओं को फ्री हैंड दे दिया. पीएम चार अलग-अलग मंचों पर गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कह चुके हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान, एनएसए अजित डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से वे लगातार अपडेट ले रहे हैं. बैठकें कर रहे हैं. आतंकी हमले के बाद बुधवार को दूसरी बार कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी (CCS) की बैठक हुई.  माना जा रहा है कि इसमें भारत के ऐक्शन का ब्लूप्रिंट फाइनल हो गया है. आतंकियों के आकाओं पर भारत का फाइनल प्रहार अब तय माना जा रहा है. सरकार से खुली छूट मिलने के बाद सेना भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है. तरीका क्या होगा, इसके टारगेट क्या क्या रहेंगे और इसकी टाइमिंग क्या रहेगी, यह वक्त ही बताएगा.

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, पीएम ने स्पष्ट किया कि सेना को जवाबी कार्रवाई का समय, लक्ष्य और तरीका स्वयं तय करने की खुली छूट है। उन्होंने कहा कि सेना आतंकवादियों को करारा जवाब देने के लिए किसी भी आवश्यक कदम को उठाने में सक्षम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि थल सेना, नौसेना और वायुसेना को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होगी। यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया, जिसमें निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया। पीएम ने जोर देकर कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है और सेनाएं इस खतरे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने सेना की क्षमता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि देश को अपनी सशस्त्र सेनाओं पर पूरा भरोसा है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

सेना को खुली छूट, एक्शन पर सबकी नजर

सेना को खुली छूट देने से ये साफ है कि भारत जल्द ही पहलगाम हमले के गुनाहगारों को सजा देगा. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा. यह ऐक्शन दिखने लायक होगा. ये तो साफ है कि ये हमला उरी या बालकोट की तरह नहीं होगा. क्योंकि  पाकिस्तान इसके लिए पहले से तैयार है. यह कार्रवाई कुछ अलग तरह की होगी. जब भी एक्शन होगा सभी को इसके बारे में पता चलेगा. कुछ भी लोगों की नजर से नहीं छिपेगा. ऐसे में सवाल ये है कि बौखलाया पाकिस्तान इससे निपटने के लिए क्या-क्या कदम उठा रहा है और उसकी रणनीति क्या होगी.

क्या करेगा भारत से खौफजदा पाकिस्तान?

  • अफगनिस्तान बॉर्डर में पाक सेना के करीब दो कोर तैनात हैं. अब इन सैनिकों को पीओके में तैनात किया जा रहा है. भारत की ओर से पीओके को लेकर इतनी बातें कही गई हैं इससे पाक काफी डरा हुआ है. वह पीओके को अभेद किला बनाने में जुटा हैं.
  • पाक के वायुसेना के विमान लगातार पीओके में फ्लाई कर रहे हैं. पाक के एफ़ 16 कॉम्बैट पेट्रोलिंग कर रहे हैं ताकि वायुसेना के किसी भी हमले का पाकिस्तान जवाब दे सकें .
  • पाकिस्तान चाहकर भी बलूचिस्तान से अपने सैनिकों को नहीं हटा पा रहा है, क्योंकि उसे डर है कि बलूच लिबरेशन आर्मी इसका फायदा उठा लेगी. वह तय नहीं कर पा रहा है कि वह क्या करे और क्या न करे. 
  • सिंधु जल संधि समझौता स्थगित होने से पाक बहुत परेशान है. अब उसे पता ही नहीं है कि भारत कब पानी छोड़ेगा या कब रोक देगा. अब भारत पानी को लेकर कोई डेटा शेयर नहीं करेगा. इससे उसके सामने कई मुसीबत आ गई हैं.  लड़ाई होने के हालात में पहले उनके टैंक नदी के किनारे से होकर आते थे. लेकिन अब वह इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. कब बाढ़ आ जाए और कब सूखा पड़ जाए, पाकिस्तान को ये पता ही नहीं लग पाएगा.  
  • पिछले दो साल से पाकिस्तान लगातार यूक्रेन को 155 मिलीमीटर तोप के लिए गोला बारूद की सप्लाई कर रहा है. अब हालत ये है कि उसके पास तोप का गोला बारूद हफ्ते भर का भी नहीं बचा है. इतना न तो स्टॉक है और ना ही ऐसी फैक्ट्री हैं, जो पाक सेना की तोपों के लिये फटाफट गोला बारूद तैयार कर सकें.
  • पहलगाम आतंकी हमला होने से पहले पाकिस्तान ने सोचा था कि उसे कश्मीरियों का समर्थन मिलेगा लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा. हर जगह कश्मीरियों ने जमकर खिलाफत की. उमर और फारूक अब्दुल्ला ने भी पाक को जबरदस्त लताड़ा.
  • यही वजह है कि अब पाकिस्तान में सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर दवाब पड़ रहा है कि वह सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से अनुरोध करे कि वह भारत को कार्रवाई करने से रोके. अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह पाक के बचाव में नहीं आएगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
कायम रखनी थी राजनीतिक सहमति, देश है तो राजनीति है, सहमति के बाद फिर सवाल क्यो ?

कायम रखनी थी राजनीतिक सहमति, देश है तो राजनीति है, सहमति के बाद फिर सवाल क्यो ?

बिहार के पर्यटन नक्शे पर बोधगया को मिली एक नई पहचान…………

बिहार के पर्यटन नक्शे पर बोधगया को मिली एक नई पहचान............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend