ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शहबाज शरीफ के फैसले पर बिलावल भुट्टो ने उठाया सवाल………..

UB India News by UB India News
April 29, 2025
in TAZA KHABR
0
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो आज भारत आएंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच सिंधु में खून बहाने की धमकी देने वाले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के सुर भी बदल गए हैं. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने श‍िमला समझौते को रद्द करने पर शहबाज सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने भारत के साथ बातचीत कर इस मुद्दे का हल निकालने पर जोर दिया.

‘शहबाज शरीफ को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए’

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

पाकिस्तानी न्यूज चैनल के एक प्रोग्राम में बिलावल भुट्टो ने कहा कि शहबाज शरीफ सरकार को शिमला समझौते से बाहर आने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, “द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय संधियां कूटनीति की नींव हैं और मैं इस पक्ष में नहीं हूं कि इसे तोड़ा जाए. हालांकि भारत अपनी जिद नहीं छोड़ता है तो सभी द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा की जा सकती है.”

बिलावल भुट्टो ने बातचीत पर जोर देने का सुझाव दिया

बिलावल भुट्टो ने कहा कि यदि भारत वास्तव में आतंकवाद को खत्म करना चाहता है तो उसे रचनात्मक रूप से बातचीत करनी होगी. पहलगाम हमले को लेकर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर भारत इससे इनकार करता है तो उसकी अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचेगा. शिमला समझौते पर बिलावल भुट्टो का बयान इसलिए भी खास है क्योंकि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ पाकिस्तान की ओर से इस समझौते को अंतिम रूप देने वाले उनके नाना जुल्फिकार अली भुट्टो ही थे.

सबूत है तो दुनिया के सामने रखे भारत- बिलावल भुट्टो

पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान और भारत के बीच वार्ता का समर्थन करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी का भी स्वागत किया और कहा कि यह पाकिस्तान के दूरदर्शी कूटनीतिक रुख का समर्थन है. उन्होंने दावा किया कि भारत के पास अगर सबूत है तो फिर उसे दुनिया के सामने उनको रखना चाहिए. बिलावल भुट्टो ने फिर से दोहराया कि भारत से ज्यादा आतंकवाद पाकिस्तान झेल रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
कश्मीर के दूधपथरी बडगाम में CRPF की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, कई जवान घायल

कश्मीर के दूधपथरी बडगाम में CRPF की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, कई जवान घायल

दिल्ली गृह मंत्रालय को मिला नॉर्थ ब्लॉक में बम की धमकी का मेल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय में बड़ी सुरक्षा बैठक, सभी CAPF प्रमुख हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend