बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई है. खासकर महागठबंधन में संशय का दौर जारी है. पटना में गुरुवार को महागठबंधन की बैठक हुई, लेकिन सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री चेहरे जैसे मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी. बताया गया कि कांग्रेस फिलहाल तेजस्वी को सीएम फेस बनाने को राजी नहीं है. इस बात पर जोर तब और मिला जब बिहार कांग्रेस के प्रभारी ने CM चेहरे के नाम पर चुप्पी साध ली. इसके साथ ही सीटों के बंटवारे पर भी निर्णय नहीं हो सका. हालांकि सभी दलों ने आपसी सहमति से एक कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाई है. इसमें सभी दलों के नेता रहेंगे. इस कमिटी का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे.
बिहार में महागठबंधन में क्या दिक्कत…
CM फेस और सीटों के बंटवारे पर फंसा पेंच.
CM चेहरे के नाम पर कांग्रेस ने साधी चुप्पी.
कोऑर्डिनेशन कमेटी का नेतृ्त्व करेंगे तेजस्वी यादव.
NDA: तेजस्वी का नेतृत्व महागठबंधन को स्वीकार नहीं.
महागठबंधन में गांठ! किसकी क्या मांग?
RJD
-2020 की तरह 144 सीटों पर लड़ेगी
-तेजस्वी ही CM पद के दावेदार
कांग्रेस ने दो मुद्दों पर फंसाया पेंच
-कांग्रेस की 70 सीट की मांग
-डिप्टी CM पद भी मांग रहा
मुकेश सहनी की शर्त
-VIP ने 60 सीटों की मांग रखी
-मुकेश सहनी डिप्टी CM पद की मांग कर रहे
लेफ्ट पार्टी
-CPI(ML) ने 30 सीटों की मांग की
-CPI, CPM फिलहाल चुप है
महागठबंधन में कई बातों को लेकर रस्साकशी चल रही है.. आखिर महागठबंधन में सहमति क्यों नहीं बन पा रही है वो आपको समझाते हैं..
-CM पद को लेकर RJD और कांग्रेस में रस्साकशी है. एक तरफ RJD का कहना है कि तेजस्वी ही सीएम पद के दावेदार होंगे.. तो कांग्रेस कह रही है कि सीएम पद पर बाद में फैसला लेंगे.
– वहीं सीटों की डिमांड पर भी महागठबंधन में पेंच फंसा है. कांग्रेस पिछली बार की तरह 70 सीटों पर अड़ी है, जबकी खबर है कि RJD 50 सीट ही कांग्रेस को देना चाह रही है. दूसरी तरफ मुकेश सहनी भी 60 सीटों पर अपना दावा ठोंक रहे हैं. एक और पार्टी CPIML भी 30 सीटों की मांग कर रही है.
-मामला यहीं तक नहीं फंसा है. डिप्टी सीएम पद को लेकर भी संशय का दौर है.. कांग्रेस और VIP दोनों ने ही डिप्टी सीएम पद पर दावा ठोंक दिया है.
महागठबंधन में कहां फंसा पेच?
सीटों की डिमांड
कांग्रेस- 70
VIP- 60
CPI(ML)- 30
पद की मांग
कांग्रेस- डिप्टी CM
VIP- डिप्टी CM
उधर, पूरे मामले पर तेजस्वी यादव का कहना है कि इंतजार किजिए. समय आने पर सब क्लियर हो जाएगा.. तो बिहार कांग्रेस के प्रभारी ने सीएम चेहरे के नाम पर चुप्पी ही साध ली.
बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू CM फेस के नाम पर बचते दिखे. उनका कहना है कि कोऑर्डिनेशन कमिटी चुनाव के हर काम करेगी. सीट शेयरिंग से लेकर, चुनाव प्रचार के साथ सभी फैसले यह कमिटी लेगी. यही सुप्रीम बॉडी सभी फैसले लेगी. तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में सभी फैसले लिए जाएंगे.
वहीं, जेडीयू का दावा है कि नेता चुने जाने के लिए RJD बेताब है, जबकी कांग्रेस उनको भाव नहीं दे रही है, जिसपर आरजेडी ने पलटवार किया और कहा कि हमारे यहां ऑल इज वेल है. उधर आरजेडी के मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि “महागठबंधन में सब ठीक है”.
इन सबके बीच मुकेश सहनी ने फिर इस बात पर जोर दिया कि महागठबंधन में सब साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.. तो कांग्रेस का दावा है कि आगे सभी निर्णय कोऑर्डिनेशन कमिटी ही लेगी.







