ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन की चाल नीतीश कुमार के चुनावी विसात को वेध पाएगी !

UB India News by UB India News
April 16, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
बिहार के 1.2 लाख शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, पटना में CM नीतीश 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त पत्र सौंपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं के जरिए किसी खास वर्ग या जाति को प्रभावित करना उनकी राजनीति की पुरानी शैली रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार ने इसीलिए युवा वर्ग को अपने पाले में करने विभिन्न विभागों में नौकरियों की बरसात कर दी। इन दिनों महागठबंधन के भीतर दलित गोलबंदी की जद्दोजहद साफ दिख रही है। राष्ट्रीय कांग्रेस ने बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के हाथ कमान सौंपी तो लालू प्रसाद यादव ने अपनी छतरी तले पशुपति पारस को ला कर एक चुनौती तो दे ही दी है।

पशुपति और राजेश के तेवर भी कड़े
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर यह तो अपरोक्ष रूप से बता दिया कि उनकी भूमिका वही होने जा रही है, जो साल 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने निभाई। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के निशाने पर कौन थे, यह अब तो सबको पता है। परिणाम यह आया कि लोजपा (रामविलास) को भले ही एक सीट पर जीत मिली, बाद में उस विधायक ने भी पाला बदल लिया। लेकिन चिराग ने बिहार की नंबर एक पार्टी JDU को तीसरे नंबर पर धकेलवाने का काम कर दिया। अब देखना होगा कि पशुपति पारस के अकेले चुनाव लड़ने की मंशा क्या है? हालांकि अपने बयान में उन्होंने संकेत दे डाले हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पशुपति ने नीतीश और बीजेपी दोनों से मोल ली दुश्मनी
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि ‘हमारी पार्टी एनडीए अलायंस की वफादार सहयोगी थी। राष्ट्रहित में हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का साथ दिया। लेकिन इसके बावजूद, जब भी एनडीए की बैठकें हुईं, बयान आया कि बीजेपी, जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, और लोकजनशक्ति (रामविलास (लेकिन हमारी पार्टी का नाम तक नहीं लिया गया। अब बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपनी ताकत को मजबूत करेगी। अगर महागठबंधन (RJD-कांग्रेस) से उचित सम्मान और समय पर प्रस्ताव मिलता है, तो भविष्य में गठबंधन पर विचार करेंगे क्योंकि NDA में हमारे साथ अन्याय हुआ है।’

इसलिए बढ़ी पारस की नाराजगी
उनकी नाराजगी तब और बढ़ गई जब एनडीए ने अपनी बैठकों में ‘पांच पांडव’ का जिक्र किया, जिसमें रालोजपा(राष्ट्रीय लोक जनकशक्ति पार्टी) को शामिल नहीं किया गया। यह साफ था कि बीजेपी ने चिराग को प्राथमिकता दी, और पशुपति पारस को हाशिए पर धकेल दिया गया। पशुपति पारस इतना कुछ कह रहे हैं तो उसके पीछे बिहार में पासवान समुदाय का 5-6% वोट है। पारस इस जाति के जितना भी वोट हासिल करेंगे, उससे एनडीए को नुकसान होगा।

राहुल की नीति से कितना होगा फायदा?
दूसरी ओर कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के निशाने पर दलित वोट हैं। वैसे भी राहुल गांधी के निशाने पर कांग्रेस के विरासत वाली वह वोट है जो नेहरू युग से कांग्रेस के साथ रहा यानि दलित और सवर्ण मत। कृष्णा , राजेश कुमार और कन्हैया से इस वोट को ज्यादा से ज्यादा हासिल करने का लक्ष्य है।अब यह तो समय बताएगा कि आगामी विधान सभा चुनाव में राहुल की नीति कितना सही हुई।

नीतीश कुमार का प्लान ‘DM’!
इसीलिए नीतीश कुमार ने अपने प्लान DM यानी दलित मुस्लिम को एक्टिव कर दिया है। महागठबंधन की राजनीति की चाल समझ नीतीश कुमार ने बिहार की चुनावी विसात पर सुविधाओं की बाजी खेल डाली। इस बाजी के अनुसार इस साल मई के अंत तक राज्य के सभी अनुसूचित जाति-जनजाति के सुयोग्य श्रेणी के परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन मिल जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से सोमवार को अंबेडकर समग्र सेवा अभियान शुरू किया गया है।अभियान के दौरान राज्य के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को शिविर आयोजन कर यह लाभ दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस वर्ग के वैसे सभी व्यक्त्तियों को गृह स्थल का पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा।

नीतीश ने कर दी योजनाओं की बरसात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाराज मुस्लिमों को साधने के लिए भी योजनाओं की बरसात कर दी। इस दौरैन मुस्लिम के एक बड़ा वर्ग यानी पसमांदा मुस्लिम पर नीतीश ने डोरे डाले। इसी तरह जब युवाओं को साधने महागठबंधन के दल अपने अपने तरीके से पद यात्रा करने लगे तो नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन समेत अन्य विभागों के जरिए युवाओं को विभिन्न पद हेतु नियुक्ति पत्र तक थमाया। बहरहाल नीतीश कुमार अपने ढंग से महागठबंधन केी हर चाल के विरुद्ध जवाब बन कर खड़े हो चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
रामपाल के 14 साल से नंगे पांव घूमने की बात PM मोदी तक कैसे पहुंची…………

रामपाल के 14 साल से नंगे पांव घूमने की बात PM मोदी तक कैसे पहुंची............

तमिलनाडु के राज्यपाल ने पांच ही घंटे में अपने ही फैसले को पलटा

कैसे घिरे तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend