ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

युवाओं के बीच पॉलीमोरस रिलेशनशिप क्यों हो रही है पॉपुलर?

UB India News by UB India News
April 13, 2025
in TAZA KHABR, महिला युग, समाज
0
युवाओं के बीच पॉलीमोरस रिलेशनशिप क्यों हो रही है पॉपुलर?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आजकल रिलेशनशिप्स की दुनिया बदल रही है. जहां पहले रिश्तों का मतलब सिर्फ दो लोगों के बीच प्यार और कमिटमेंट होता था, वहीं अब नए जमाने के यंगस्टर्स रिश्तों को लेकर ज्यादा ओपन और एक्सप्लोरेटिव हो गए हैं. सोशल मीडिया, ग्लोबल सोच और खुले विचारों के कारण आज के युवा अलग-अलग तरह के रिश्तों को एक्सप्लोर कर रहे हैं. इन्हीं में से एक नाम तेजी से सामने आ रहा है जो है पॉलीमोरस रिलेशनशिप.

ये एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जो अब तक फिल्मों, वेब सीरीज और विदेशी कल्चर तक सीमित था, लेकिन अब ये धीरे-धीरे भारत के युवाओं के बीच भी पॉपुलर हो रहा है. आइए, जानते हैं कि ये पॉलीमोरी क्या होती है, इसके पीछे की सोच क्या है और क्यों ये ट्रेंड बनता जा रहा है.

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

पॉलीमोरस रिलेशनशिप क्या है?

पॉलीमोरस रिलेशनशिप का मतलब होता है एक साथ एक से ज्यादा लोगों के साथ प्यार और रिश्ता रखना, लेकिन सभी की जानकारी और सहमति से. यानी इसमें चीटिंग या धोखा नहीं होता, बल्कि सब कुछ ट्रांसपेरेंट होता है. उदाहरण के तौर पर देखें तो कोई लड़की दो लोगों से एक साथ प्यार कर सकती है, और उन दोनों को इस बात की जानकारी भी हो सकती है. अगर तीनों इस रिश्ते से खुश हैं और सहमत हैं, तो वो एक पॉलीमोरस रिलेशनशिप में हैं.

युवाओं के बीच क्यों हो रही है पॉपुलर?

1. सोच में खुलापन- आज की जेनरेशन प्यार और रिश्तों को किसी दायरे में बांधना नहीं चाहती. वो ओपन माइंडेड हैं और एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरते. इसी वजह से अब यंगस्टर पॉलीमोरस रिलेशनशिप की ओर बढ़ रहे हैं .

2. सोशल मीडिया और वेब सीरीज का असर- नेटफ्लिक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर पॉलीमोरी को लेकर कंटेंट आसानी से मिल जाता है, जिससे ये सोच ज्यादा नॉर्मल लगने लगी है.

3. ईमानदारी और ट्रांसपेरेंसी- कुछ लोग मानते हैं कि अगर वो किसी एक इंसान से सेटिस्फाई नहीं हैं, लेकिन चीट भी नहीं करना चाहते, तो पॉलीमोरी एक ईमानदार रास्ता है.

4. फ्लेक्सिबल बॉन्डिंग- इस रिलेशन में लोग ज्यादा खुलकर अपनी फीलिंग्स जाहिर कर पाते हैं और पार्टनर के साथ ओपन कम्युनिकेशन होता है, जिससे उनके बीच बॉन्डिंग बढ़ जाती है.

5. इंडिविजुअल चॉइस और फ्रीडम- नई पीढ़ी के जो बच्चे हैं वो “My Life My Rules” वाले सोच के साथ जी रहे हैं. ऐसे में पॉलीमोरी उनके लिए फ्रीडम का तरीका बन गया है.

क्या ये रिलेशनशिप सबके लिए है?

पॉलीमोरी हर किसी के लिए नहीं होती. ये तभी सफल हो सकती है जब, सभी पार्टनर के बीच 100% ट्रस्ट और कम्युनिकेशन हो. कोई ईगो या जलन की भावना ना हो. सभी पार्टनर के इमोशन एक दूसरे से मैच करें .

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

Next Post
अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर की बमबारी, बदले की मिली चेतावनी

'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' के तहत देश में ही हथियार और लड़ाकू विमान बनाने को प्राथमिकता.......

शेयर बाजार में जोश बरकरार, सेंसेक्स नई ऊंचाई पर खुला, निफ्टी 24,400 के पार

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शीर्ष कंपनियों का कैसा रहा प्रदर्शन ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend