ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आज एक बार फिर वज्रपात का खतरा मंडरा रहा………………

UB India News by UB India News
April 14, 2025
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
बिहार में आसमानी बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में एक बार फिर आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बक्सर, कैमूर, रोहतास और भोजपुर जिलों जिलों में 40 से 50 किमी की गति से तेज हवा चलने, भारी बारिश, मेघ गर्जन और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम सामान्य होने तक घरों से बाहर नहीं निकलें।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

आज क्या है मौसमी सिस्टम का अपडेट 
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब कश्मीर घाटी और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है. पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक की द्रोणिका अब पूर्वोतर मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आसपास के क्षेत्रों से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक की द्रोणिका अब मध्य असम से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चल रही है.

आज कैसा रहेगा मौसम 
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार आज यानी 13 अप्रैल को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में मेघगर्जन, व्रजपात के साथ हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. इसी खतरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पूरे बिहार में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, नालंदा, गया और औरंगाबाद जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है.क्या कहते हैं आंकड़े
तापमान के इन आंकड़ों के अनुसार, वर्षा की वजह से दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. फिलहाल तो दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. 12 अप्रैल को दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37°C गया में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8°C वाल्मिकीनगर और डेहरी में दर्ज किया गया. देर रात तक कई जिलों में बारिश होती रही.

बता दें कि शुक्रवार को बिहार में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि से  61 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बिहार में ओलावृष्टि और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की जान चली गई।

नालंदा में सबसे ज्यादा मौतें

बिहार में इन घटनाओं में सबसे अधिक 23 लोगों की मौत नालंदा जिले में हुई। इसके बाद भोजपुर (छह), सीवान, गया, पटना और शेखपुरा (चार-चार), जमुई (तीन) और जहानाबाद (दो) हैं। गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, अरवल, दरभंगा, बेगूसराय, सहरसा, कटिहार, लखीसराय, नवादा और भागलपुर जिलों में एक-एक मौत हुई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में हुयी मौतों पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
युवाओं के बीच पॉलीमोरस रिलेशनशिप क्यों हो रही है पॉपुलर?

युवाओं के बीच पॉलीमोरस रिलेशनशिप क्यों हो रही है पॉपुलर?

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर की बमबारी, बदले की मिली चेतावनी

'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' के तहत देश में ही हथियार और लड़ाकू विमान बनाने को प्राथमिकता.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend