ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम पर पहली बार सीधी बातचीत….

UB India News by UB India News
April 14, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम पर पहली बार सीधी बातचीत….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान के न्यूक्लियर कार्यक्रम को लेकर अमेरिका अक्सर आपत्ति जताता रहा है। इस लेकर दोनों देशों के बीच तनाव भी बढ़ते रहे हैं। लेकिन शनिवार को जो कुछ भी हुआ उसे दोनों देशों के संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा सकता है। दरअसल,   ईरान और अमेरिका के राजदूतों ने तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रमों पर शनिवार को बातचीत की। अगले सप्ताह दोनों के बीच इस मामले में दूसरे दौर की बातचीत होगी।

संक्षेप में हुई बातचीत

ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने दोनों देशों के बीच हुई इस बातचीत की जानकारी दी। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर ने यह जानकारी दी कि कि पश्चिम एशिया के लिए अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ‘‘संक्षेप में बातचीत’’ की। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के बाद से यह पहली बार है कि दोनों देशों ने परमाणु कार्यक्रमों को लेकर आमने सामने की बातचीत की है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

खबर में बताया गया कि भले ही दोनों पक्षों के बीच यह बातचीत संक्षिप्त रही लेकिन अच्छी रही। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक दफ्तर एवं आवास व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर दोनों देशों की बातचीत को ‘‘बेहद सकारात्मक और रचनात्मक’’ करार दिया। हालांकि बयान में यह भी कहा गया कि जिन मुद्दों का हल तलाशा जाना हैं वे ‘‘बेहद जटिल हैं।’’

सही दिशा में हो रही बातचीत-ट्रंप

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘विशेष दूत विटकॉफ का आज का सीधा संवाद पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम प्राप्त करने की दिशा में एक कदम है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लए मियामी जाते समय ‘एयर फ़ोर्स वन’ विमान में संवाददाताओं से कहा कि बातचीत ‘‘सही दिशा में हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि जब तक ये पूरी नहीं हो जाएं तब तक कुछ भी मायने नहीं रखता इसलिए मुझे इसके बारे में बात करना पसंद नहीं है लेकिन ये ठीक दिशा में हो रही हैं।’’

19 अप्रैल को होगी अगले दौर की बातचीत

ईरान और अमेरिका की ओर से जारी बयानों के मुताबिक दोनों देशों के बीच अगले दौर की बातचीत अगले शनिवार 19 अप्रैल को होगी। ईरान के विदेश मंत्री और अमेरिकी राजदूत के बीच पहली दौर की बातचीत ओमान की राजधानी मस्कट के बाहरी इलाके में स्थित एक जगह पर दो घंटे से ज्यादा समय तक हुई। यह बातचीत स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई और शाम करीब 5:50 बजे समाप्त हुई।

ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य है कि एक निष्पक्ष और बाध्यकारी समझौते को अंतिम रूप दिया जाए। अल-बुसैदी ने सोशल मीडिया  ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ मैं इस बातचीत के लिए दोनों सहयोगियों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह वार्ता अंततः क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और स्थिरता हासिल करने के पक्ष वाली थी।’’ दरअसल ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर दोनों देशों के बीच खासा तनातनी है। ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर हवाई हमले करेगा। वहीं ईरानी अधिकारी भी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि वे अपने यूरेनियम भंडार को संवर्धित करके परमाणु हथियार बना सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
अच्छी चाय’… बंगाल हिंसा के बीच TMC सांसद यूसुफ पठान के पोस्ट पर मचा बवाल……..

अच्छी चाय'... बंगाल हिंसा के बीच TMC सांसद यूसुफ पठान के पोस्ट पर मचा बवाल........

बिहार में आसमानी बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहार में आज एक बार फिर वज्रपात का खतरा मंडरा रहा..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend