ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वाराणसी में कदम रखते ही एक्शन में दिखे पीएम मोदी, रेप केस में कड़ी कार्रवाई के निर्देश

UB India News by UB India News
April 12, 2025
in खास खबर, महिला युग
0
वाराणसी में कदम रखते ही एक्शन में दिखे पीएम मोदी, रेप केस में कड़ी कार्रवाई के निर्देश

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे. यह पीएम का वाराणसी का 50वां दौरा है. इस मौके पर वह 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम ने वाराणसी दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी एक बलात्कार की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली.

इसी के साथ पीएम मोदी ने पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इस के लिए व्यापक व्यवस्थाएं करने को लेकर निर्देश दिए.

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बलात्कार की घटना का संज्ञान लिया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट पर उतरते ही मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री ने की घटना के संबंध में बात की। अधिकारियों से पीएम ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीएम मोदी ने सामूहिक बलात्कार की घटना पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक और प्रभावी व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया।

वाराणसी में युवती का हुआ था गैंगरेप

बता दें कि बीते दिनों वाराणसी में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने पीड़िता को 4 अप्रैल को बेहोशी की हालत में पाया था। इस मामले में कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने 12 नामजद सहित 11 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अबतक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपियों के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और कई दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सात दिनों के दौरान 23 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कई बार किया गया गैंगरेप

पुलिस के अनुसार, युवती 29 मार्च को कुछ युवकों के साथ बाहर गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। उसके परिवार ने 4 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई जब वह घर नहीं लौटी। जब उसे बचाया गया, तो उसने बलात्कार के बारे में नहीं बताया, लेकिन कुछ दिनों बाद, उसके परिवार ने 6 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इसके बाद, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत 12 नामजद और 11 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। नामजद आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद, जहीर, इमरान, जैब, अमन और राज खान के रूप में हुई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच उसे कई होटलों और हुक्का बार में ले गए। उसने यह भी कहा कि आरोपियों ने उसका वीडियो भी शूट किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
चेपॉक में आज CSK-KKR का मुकाबला

चेपॉक में आज CSK-KKR का मुकाबला

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकी ढेर

जम्मू- कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पुलिस का एक्शन, एक आतंकवादी ढेर ,बांदीपुरा से 8 अलगाववादी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend