ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक ऐसा भारत जो रुकेगा नहीं, ऐसा भारत जो थमेगा नहीं, जो ऊंचाई छुएगा……………..

UB India News by UB India News
April 10, 2025
in अध्यात्म, केंद्रीय राजनीती
0
एक ऐसा भारत जो रुकेगा नहीं, ऐसा भारत जो थमेगा नहीं, जो ऊंचाई छुएगा……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महावीर जयंती से पहले नवकार महामंत्र दिवस में शामिल हुए. पीएम ने दिल्ली के विज्ञान भवन में “नवकार महामंत्र” का जाप किया. महावीर जयंती पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म का जश्न मनाया जाता है. इस मौके पर 108 देशों के लोग शामिल हुए. पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, मैं नवकार महामंत्र की आध्यात्मिक शक्ति को अब भी अपने अंदर अनुभव कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र का ये दर्शन विकसित भारत के विजन से जुड़ता है। मैंने लालकिले से कहा है- विकसित भारत यानी विकास भी, विरासत भी। एक ऐसा भारत जो रुकेगा नहीं, ऐसा भारत जो थमेगा नहीं। जो ऊंचाई छुएगा, लेकिन अपनी जड़ों से नहीं कटेगा।

पीएम मोदी ने कहा, कुछ साल पहले मैं बंगलुरू में ऐसे ही एक सामुहिक मंत्रोच्चार का गवाब बना था, आज वही अनुभूति हुई और उतनी ही गहराई में हुई. पीएम ने आगे कहा, नवकार महामंत्र सिर्फ मंत्र नहीं है. ये हमारी आस्था का केंद्र है. हमारे जीवन का मूल स्वर और इसका महत्व सिर्फ आध्यात्मिक नहीं है. ये खुद से लेकर समाज तक सबको राह दिखाता है, जन से जग तक की यात्रा है. इस मंत्र का प्रत्येक पद ही नहीं, बल्कि प्रत्येक अक्षर अपने आप में मंत्र है.

RELATED POSTS

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

“स्वयं पर विश्वास करो”

नवकार महामंत्र पर बात करते हुए पीएम ने कहा, नवकार महामंत्र कहता है कि स्वयं पर विश्वास करो, स्वयं की यात्रा शुरू करो, दुश्मन बाहर नहीं है, दुश्मन अंदर है. यह नकारात्मक सोच, अविश्वास को दूर करता है और कहता है कि स्वार्थ ही वो दुश्मन हैं, जिन्हें जीतना ही असली विजय है. यही वजह है कि जैन धर्म हमें बाहरी दुनिया नहीं, बल्कि खुद को जीतने की प्रेरणा देता है.

“नवकार महामंत्र एक मार्ग है”

पीएम मोदी ने कहा, नवकार महामंत्र एक मार्ग है. एक ऐसा मार्ग जो इंसान को अंदर से शुद्ध करता है, जो इंसान को सौहार्द की राह दिखाता है. नवकार महामंत्र सही मायने में मानव, ध्यान, साधना और आत्मशुद्धि का मंत्र है. पीएम ने आगे कहा, हम जानते हैं कि जीवन के 9 तत्व हैं. ये 9 तत्व जीवन को पूर्णता की तरफ ले जाते हैं. इसलिए हमारी संस्कृति में नव का विशेष महत्व है. नवकार महामंत्र का ये दर्शन विकसित भारत के विजन से जुड़ता है. मैंने लालकिले से कहा है – विकसित भारत यानी विकास भी, विरासत भी. एक ऐसा भारत जो रुकेगा नहीं, ऐसा भारत जो थमेगा नहीं. जो ऊंचाई छुएगा, लेकिन अपनी जड़ों से नहीं कटेगा. विकसित भारत अपनी संस्कृति पर रहेगा. इसलिए हम अपने तीर्थंकरों की शिक्षाओं को सहेजते हैं.

पीएम ने देश को दिलाए 9 संकल्प

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, आज जब इतनी बड़ी संख्या में विश्व भर में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया है, तो मैं चाहता हूं कि आज हम सब जहां भी बैठे हों, 9 संकल्प लेकर जाएं. इन 9 संकल्पों से हमें नई ऊर्जा मिलेगी, ये मेरी गारंटी है.

  1. पहला संकल्प – पानी बचाने का संकल्प
  2. दूसरा संकल्प – एक पेड़ मां के नाम
  3. तीसरा संकल्प – स्वच्छता का मिशन
  4. चौथा संकल्प – वोकल फॉर लोकल
  5. पांचवा संकल्प – देश दर्शन
  6. छठा संकल्प – प्राकृतिक खेती को अपनाना
  7. सातवां संकल्प – हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना
  8. आठवां संकल्प – योग और खेल को जीवन में स्थान देना
  9. नवां संकल्प – गरीबों की सहायता का संकल्प

    क्या है ज्ञान भारतम मिशन

    भगवान महावीर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, जब भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का समय आया तो हमने देश भर में उसे मनाया. आज जब प्राचीन मूर्तियां विदेश से वापस आती हैं, तो उसमें हमारे तीर्थंकर की प्रतिमाएं भी लौटती हैं. जैन धर्म का साहित्य भारत के बौद्धिक वैभव की रीढ़ है. इस ज्ञान को संजोना हमारा कर्तव्य है.

    इसीलिए हमने प्राकृत और पाली को Classical Language का दर्जा दिया है. पीएम मोदी ने इस मौके पर ज्ञान भारतम मिशन शुरू करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से अनेक अहम ग्रंथ धीरे-धीरे लुप्त हो रहे हैं. इसलिए हम ‘ज्ञान भारतम मिशन’ शुरू करने जा रहे हैं. इस वर्ष बजट में इसकी घोषणा की गई है. देश में करोड़ों पांडुलिपियों का सर्वे कराने की तैयारी इसमें हो रही है, प्राचीन धरोहरों को डिजिटल करके हम प्राचीनता को आधुनिकता से जोड़ेंगे. ये मिशन अपने आप में एक अमृत संकल्प है. नया भारत AI से संभावनाएं खोजेगा और अध्यात्म से दुनिया को राह दिखाएगा.

    जैन धर्म हमें बाहरी दुनिया नहीं, बल्कि खुद को जीतने की प्रेरणा देता है’
    उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र कहता है कि स्वयं पर विश्वास करो, स्वयं की यात्रा शुरू करो, दुश्मन बाहर नहीं है, दुश्मन भीतर है। नकारात्मक सोच, अविश्वास, वैमनस्य, स्वार्थ ही वो शत्रु हैं, जिन्हें जीतना ही असली विजय है। यही कारण है कि जैन धर्म हमें बाहरी दुनिया नहीं, बल्कि खुद को जीतने की प्रेरणा देता है।

    ‘बीते वर्षों में 20 से ज्यादा तीर्थंकरों की मूर्तियां विदेश से वापस आईं’
    पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत अपनी संस्कृति पर करेगा। इसलिए हम अपने तीर्थंकरों की शिक्षाओं को सहेजते हैं। जब भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का समय आया तो हमने देश भर में उसे मनाया। आज जब प्राचीन मूर्तियां विदेश से वापस आती हैं, तो उसमें हमारे तीर्थंकर की प्रतिमाएं भी लौटती हैं। आपको जानकर गर्व होगा कि बीते वर्षों में 20 से ज्यादा तीर्थंकरों की मूर्तियां विदेश से वापस आई हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

by UB India News
July 21, 2026
0

मानसून सत्र का आज पहला दिन है। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश...

Next Post
चीन ने ताइवान सीमा के पास उतार दिए जंगी जहाज…….

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले सामानों पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का किया ऐलान..............

संविधान, आरक्षण और दलित मुद्दों पर विवादित बयान न दें… BJP नेताओं को हाईकमान का सख्त मैसेज

संविधान, आरक्षण और दलित मुद्दों पर विवादित बयान न दें… BJP नेताओं को हाईकमान का सख्त मैसेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend