ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले सामानों पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का किया ऐलान…………..

UB India News by UB India News
April 10, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
चीन ने ताइवान सीमा के पास उतार दिए जंगी जहाज…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले सामानों पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. यह फैसला अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार को और तेज करने वाला है. लेकिन क्या यह सिर्फ व्यापार का मुद्दा है? ट्रंप के बयानों से साफ है कि उनकी असल लड़ाई चीन की बढ़ती सैन्य ताकत से है. दूसरी ओर, मशहूर अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने हाल ही में कहा कि अमेरिका हर हाल में दुनिया का नंबर वन रहना चाहता है और चीन ने इस सोच को चुनौती दी है. सैक्स ने यह भी चेतावनी दी कि अगर भारत भी आगे बढ़ा तो अमेरिका उसके खिलाफ भी हो सकता है. आइए, समझते हैं कि असल में डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं.

ट्रंप ने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि चीन अमेरिका के साथ व्यापार से कमाए 500-600 अरब डॉलर को अपनी सेना पर खर्च करे. वे ऐसा कर रहे हैं और यह वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा है. वह बहुत पैसा खर्च कर रहा है. हम भी कर रहे हैं. मैंने राष्ट्रपति शी से कहा था कि यह पैसा हमें कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.’ ट्रंप का मानना है कि चीन का व्यापारिक फायदा उसकी सेना को मजबूत कर रहा है, जो अमेरिका को मंजूर नहीं. ट्रंप ने चीन के खिलाफ 104% टैरिफ का हथियार उठाया है. डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से लगता है कि वह चीन की सैन्य ताकत पर लगाम लगाने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

चीनी सेना को कमजोर करना चाहते हैं ट्रंप
चीन पहले 20 फीसदी टैरिफ लगा था. 2 अप्रैल को ‘लिबरेशन डे’ पर ट्रंप ने 34% टैरिफ लगाया था. चीन ने भी इसके जवाब में 34 परसेंट टैरिफ लगाया, जिससे भड़के अमेरिका ने अब 50% और जोड़ दिया. इससे चीन पर अमेरिका का टैरिफ 104% हो गया है. यह आंकड़ा अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा टैरिफ माना जा रहा है. जानकारों का कहना है कि यह कदम व्यापार से ज्यादा चीन की सैन्य तैयारियों को रोकने की कोशिश है. ट्रंप का साफ कहना है कि चीन जितना कम कमाएगा, उसकी सेना उतनी ही कमजोर होगी. लेकिन सवाल यह है कि क्या इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी नुकसान नहीं होगा?

Cargo ships are loaded with containers as it is docked at the port of Bangkok, in Bangkok, Thailand, April 3, 2025. Thailand, with a tariff rate of 37 per cent imposed by U.S. President Donald Trump, is one of six countries in the Southeast Asian region slapped with much higher-than-expected tariffs by the U.S. REUTERS/Athit Perawongmetha

ट्रंप के टैरिफ का असर दुनिया पर पड़ेगा. (Reuters)

भारत के लिए भी है चेतावनी
जेफरी सैक्स ने कहा, ‘अमेरिका हमेशा नंबर वन रहना चाहता है. चीन ने इस सोच को तोड़ा, इसलिए वह उसे पसंद नहीं करता. अगर भारत भी बराबरी कर लेगा, तो अमेरिका उसके खिलाफ भी जाएगा.’ सैक्स ने भारत को सलाह दी, ‘अमेरिका का खेल न खेलें. वह भारत को चीन के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहता है. मैंने पूरी जिंदगी देशों को अमेरिका की दोस्ती से बर्बाद होते देखा है. भारत अपने दम पर एक सभ्यता है, उसे किसी गठबंधन की जरूरत नहीं.’ उनका मानना है कि अमेरिका की नीति ‘बांटो और राज करो’ की है, जो ब्रिटिश साम्राज्य से सीखी गई है.

UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
संविधान, आरक्षण और दलित मुद्दों पर विवादित बयान न दें… BJP नेताओं को हाईकमान का सख्त मैसेज

वक्फ कानून के विरोध में 30 अप्रैल को क्या करने वाला है मुस्लिम बोर्ड …………

वक्फ कानून के विरोध में 30 अप्रैल को क्या करने वाला है मुस्लिम बोर्ड ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend