ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में 23 को राष्ट्रभक्ति, शौर्य और विज्ञान का अद्भुत प्रदर्शन होगा………………

UB India News by UB India News
April 10, 2025
in खास खबर, दिन विशेष, पटना, सेना
0
पटना में 23 को राष्ट्रभक्ति, शौर्य और विज्ञान का अद्भुत प्रदर्शन होगा………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंडियन एयरफोर्स की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम पहली बार पटना के जेपी गंगा पथ के समीप 22 और 23 अप्रैल को दोपहर में (10:15 बजे से 12:15 बजे तक) एरोबेटिक प्रदर्शन करेगी। जेपी सेतु से गांधी सेतु के बीच आसमान में करतब दिखाएगी।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. एस सिद्धार्थ ने कहा कि सूर्य किरण एरोबेटिक टीम 22 अप्रैल को रिहर्सल करेगी जो स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए समर्पित रहेगा। टीम के 9 अत्याधुनिक हॉक-132 विमान पटना के आकाश में अद्भुत एरोबेटिक करतबों का प्रदर्शन करेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं में भारतीय वायुसेना के प्रति रुचि, गर्व और करियर के अवसरों की जानकारी देना है।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

वीर कुंवर सिंह जयन्ती के उपलक्ष्य में होगा आयोजन : कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह जयन्ती के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है, जिसे पूरे बिहार में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सूर्य किरण टीम उनके शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए, राष्ट्रगान, विशेष फ्लाईपास्ट और सामूहिक हवाई प्रदर्शन के माध्यम से बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

22 अप्रैल को यह आयोजन स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से समर्पित रहेगा. सूर्य किरण टीम के नौ अत्याधुनिक हॉक-132 विमान पटना के आकाश में करतबों का प्रदर्शन करेंगे. वहीं, कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को भारतीय वायुसेना की कार्यशौली , अनुशासन और सामरिक क्षमताओं का सीधा अनुभव मिलेगा. साथ ही 23 को यह कार्यक्रम बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा हे.

23 अप्रैल को शौर्य दिवस पर विशेष प्रस्तुति

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 23 अप्रैल को यह कार्यक्रम बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. इसे पूरे बिहार में “शौर्य दिवस” के रूप में मनाया जाता है. बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 की पहली स्वतंत्रता क्रांति के नायक थे. जिनकी वीरता और नेतृत्व आज भी प्रेरणास्त्रोत हैं.

इस अवसर पर सूर्य किरण टीम उनके शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए, राष्ट्रगान, विशेष फ्लाईपास्ट और सामूहिक हवाई प्रदर्शन के माध्यम से बिहार के गौरव को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी. यह दिन केवल आमंत्रण पर आधारित विशिष्ट अतिथियों के लिए आयोजित होगा, जिसमें भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, बिहार सरकार के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे.

23 अप्रैल को शौर्य दिवस पर विशेष प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती पर किया जा रहा है, जिसे पूरे बिहार में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सूर्य किरण टीम उनके शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए, राष्ट्रगान, विशेष फ्लाईपास्ट और सामूहिक हवाई प्रदर्शन के माध्यम से बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। इस दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस दिन केवल आमंत्रण पर आधारित विशिष्ट अतिथियों के लिए आयोजित होगा।

प्रमुख विशेषताएं

स्थान: जननायक गंगा पथ, पटना (गंगा नदी के किनारे भव्य लोकेशन)

विमानों की संख्या: नौ हॉक-132 जेट विमान

विशेष कार्यक्रम: राष्ट्रगान के साथ फ्लाईपास्ट, 1857 के नायकों को श्रद्धांजलि, युवाओं के लिए प्रेरक संदेश

सुरक्षा एवं सुविधा: पर्याप्त सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, जलपान व्यवस्था, बच्चों के लिए गाइड एवं बस सुविधा

सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) की स्थापना 1996 में हुई थी। इस टीम को एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम होने का प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त है और यह दुनिया की विशिष्ट एरोबैटिक टीमों में से एक है। बयान के अनुसार टीम ने पूरे भारत में 700 से अधिक प्रदर्शन किए हैं और साथ ही चीन, श्रीलंका, म्यांमा, थाईलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भारतीय वायु सेना की विशेषज्ञता को भी पेश किया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

Next Post
हमारी आजादी को न्यूट्रेलिटी से कनफ्यूज न करें, हम वही करेंगे जो राष्ट्रहित में होगा

यह कहना संभव नहीं है कि इसका क्या प्रभाव पड़ेगा................

अमेरिकी कोर्ट में भारत की बड़ी जीत , तहव्वुर राना को भारत लाए जाने का रास्ता साफ

आज भारत आएगा मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend