ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी कारी एजाज आबिद मारा गया………..

UB India News by UB India News
April 9, 2025
in TAZA KHABR, अन्तर्राष्ट्रीय, अपराध
0
जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी कारी एजाज आबिद मारा गया………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और भारत के दुश्मन मौलाना मसूद अजहर का रिश्तेदार गोलियों से ढेर कर दिया गया. अपने संगठन के जरिए आतंकवादियों की भर्ती करने वाला कारी एजाज आबिद पेशावर में अज्ञात हमलावरों का निशाना बन गया. हमले में उसके साथी कारी शाहिद को भी गंभीर चोटें आईं. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पेशावर के पिस्तखारा इलाके में एक मस्जिद से बाहर निकलते वक्त कारी एजाज आबिद पर अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस हमले में उसका खास सहयोगी भी बुरी तरह जख्मी हो गया.

पुलिस के अनुसार, एजाज आबिद अहले सुन्नत वल जमात नाम के संगठन का अहम सदस्य था. साथ ही वह खत्म-ए-नबूवत जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन का प्रांतीय नेता भी था. कारी एजाज आबिद का मौलाना मसूद अजहर से रिश्तेदारी का नाता था और वह भी देवबंदी विचारधारा से गहराई से जुड़ा हुआ था. दोनों ने कई बार एक साथ मंच साझा किया और शुरुआती दिनों में साथ पढ़ाई भी की थी. जानकारी के मुताबिक, एजाज अपने संगठन के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के लिए युवाओं को बहकाकर आतंकवादी बनाता था.

RELATED POSTS

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

ऐसे बनाता था आतंकी
मसूद अजहर की योजना थी कि उसके संगठन में भर्तियां सीधे न हों, बल्कि दूसरे संगठनों के जरिए हों, ताकि नए आतंकवादियों की पूरी जानकारी मिल सके और यह पता चल सके कि वे संगठन के लिए कितने फायदेमंद होंगे. इसके लिए कारी एजाज पहले युवाओं को अपने संगठन के जलसों में बुलाता था. फिर धीरे-धीरे उनका ब्रेनवॉश करता था और उन्हें खतरनाक आतंकवादी बना देता था. इसके बाद उन्हें हथियारों और विस्फोटकों की ट्रेनिंग के लिए जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों में भेजा जाता था.

पाकिस्तान में बढ़े हमले
पुलिस का कहना है कि देशभर में खासतौर पर देवबंदी विचारधारा से जुड़े धार्मिक लोगों को निशाना बनाकर हत्याएं बढ़ गई हैं. अभी तक इस मामले में न तो हमलावरों की पहचान हो पाई है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है. पाकिस्तान में इस साल आतंकवादी संगठनों से जुड़े करीब एक दर्जन लोगों की इसी तरह हत्या हो चुकी है. इन मामलों में पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अब तक खाली हाथ हैं. वे किसी को पकड़ नहीं पाई हैं, जिससे वहां के कथित धार्मिक संगठनों और बड़े आतंकवादियों में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 21, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
ग्लोबल साउथ’: पूरी दुनिया में शांति स्थापना का केंद्र, भारत की क्या भूमिका?

ग्लोबल साउथ': पूरी दुनिया में शांति स्थापना का केंद्र, भारत की क्या भूमिका?

चीन का बड़ा पलटवार, चिकन-मक्का समेत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 15% तक अतिरिक्त टैरिफ

अमेरिकी टैरिफ का असर होगा, पर आसमान नहीं गिरेगा.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend