ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सजा-ए-मौत से माफी, 10 हजार भारतीय कैदियों की रिहाई…

UB India News by UB India News
March 29, 2025
in TAZA KHABR
0
सजा-ए-मौत से माफी, 10 हजार भारतीय कैदियों की रिहाई…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद से अबतक विभिन्न आरोपों में विदेशों में कैद 10,000 से अधिक भारतीयों की रिहाई और क्षमादान के लिए सक्रिय और सतत कूटनीतिक प्रयास किये, जिसकी वजह से इनकी स्वदेश वापसी हुई. शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस्लामी पवित्र महीने रमजान में करीब 500 भारतीय कैदियों को माफ करने से भारत और खाड़ी देश के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का पता चलता है.

एक अधिकारी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 में आने के बाद से विदेश में भारतीय नागरिकों के कल्याण को प्राथमिकता दी और कूटनीतिक वार्ता और उच्च-स्तरीय हस्तक्षेप के माध्यम से विदेशों में कैद करीब 10,000 भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की.’

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

अधिकारियों ने बताया कि राजनयिक प्रयासों के कारण भारतीय नागरिकों की रिहाई के प्रमुख उदाहरणों में 2022 में यूएई से 2,783 भारतीय कैदियों की रिहाई और सऊदी अरब  में 850 कैदियों की रिहाई शामिल है. सऊदी किंग मोहम्मद बिन सलमान ने 2019 में अपनी भारत यात्रा के दौरान भारतीय कैदियों की रिहाई का आदेश दिया था.

सूत्रों ने बताया कि कतर ने साल 2023 में मौत की सजा पाए भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिकों को रिहा किया था, जो भारतीय कैदियों की रिहाई की एक अहम घटना रही. उन्होंने बताया कि आठ पूर्व सैनिकों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी और भारत के कूटनीतिक हस्तक्षेप के कारण उनकी सजा कम कर दी गई और इसके बाद उनमें से अधिकांश को रिहा कर दिया गया.

सूत्रों ने रेखांकित किया कि एक अन्य इस्लामिक देश ईरान ने 2024 में 77 भारतीय नागरिकों को और 2023 में 12 मछुआरों समेत 43 को रिहा किया, जबकि बहरीन सरकार ने 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान 250 भारतीय कैदियों को माफ कर दिया था.

उन्होंने बताया कि कुवैत के अमीर ने 2017 में कूटनीतिक बातचीत के बाद 22 भारतीयों को रिहा कर दिया तथा 97 अन्य की सजा कम कर दी.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत के नियमित हस्तक्षेप के कारण श्रीलंका की ओर से भारतीय मछुआरों को नियमित रूप से रिहा किया जाता रहा है और 2014 से अब तक 3,697 मछुआरों को रिहा किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि 2014 से अब तक अथक कूटनीतिक प्रयासों के चलते पाकिस्तान से 2,639 मछुआरों और 71 नागरिक कैदियों की रिहाई सुनिश्चित की गई है. अधिकारियों ने कहा कि इनमें से अधिकतर सफलताएं वैश्विक नेताओं के साथ पीएम मोदी के व्यक्तिगत तालमेल के कारण मिलीं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

Next Post
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, उन्होंने दुनिया में भारत को प्रतिष्ठा दिलाई

अमित शाह के आज से बिहार दौरा चुनाव के लिहाज से काफी अहम...................

बीजेपी चुनाव के समय अपने विरोधियों को जेल भेजने के ताक में लगी रहती है : राजद

बीजेपी बिहार में सत्ता को टेकओवर करना चाहती है...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend