ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमित शाह के आज से बिहार दौरा चुनाव के लिहाज से काफी अहम……………….

UB India News by UB India News
March 29, 2025
in पटना, बिहार
0
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, उन्होंने दुनिया में भारत को प्रतिष्ठा दिलाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर आज (शनिवार) पटना पहुंचेंगे. दूसरे और अंतिम दिन शाह आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के गढ़ गोपालगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरे में गृहमंत्री बिहार को करोड़ों की सौगात भी देंगे.

अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, “अमित शाह के शाम 7.45 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है. वे पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए सीधे भाजपा मुख्यालय जाएंगे. इसके बाद देर रात पार्टी कोर कमेटी की बैठक होगी. रविवार को पटना में सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करने के बाद शाह गोपालगंज जिले में एक रैली के लिए रवाना होंगे.”

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बिहार भीजेपी के अध्यक्ष ने कहा, “गोपालगंज से लौटने के बाद शाह राजग की महत्वपूर्ण बैठक के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर जाएंगे, उसके बाद वह अपनी वापसी की उड़ान भरेंगे. बैठक में उनकी पार्टी भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) तथा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल होंगे.”

अमित शाह देंगे कई योजनाओं का तोहफा

इसके साथ ही अमित शाह 30 मार्च को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग की कई योजनाओं का तोहफा देते हुए उनका उद्घाटन भी करेंगे. शाह के बापू सभागार कार्यक्रम में बिहार के 5350 पैक्स, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों, बुनकर सहयोग समितियों, 1000 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों, 300 ब्लॉक लेवल सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों और 300 हैंडलूम बुनकर समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. इस दौरान मखाना प्रोसेसिंग सेंटर का भी तोहफा दिया जाएगा.

चुनाव के लिहाज से भी यह दौरा काफी अहम

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के लिहाज से भी अमित शाह का यह दौरा काफी अहम है. इसे एनडीए की चुनावी तैयारियों को रफ्तार देने के साथ ही गठबंधन के एजेंडे को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

पार्टी के मुताबिक शाह बीजेपी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती देने पर मंथन करेंगे. वहीं, आरजेडी प्रमुख के गढ़ गोपालगंज में होने वाली जनसभा से यह संदेश देने की कोशिश होगी कि केंद्र और राज्य में गठबंधन की सरकार पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है. इसके जरिए विपक्ष, खासकर महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वामदल), को स्पष्ट संकेत दिया जाएगा कि एनडीए आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरने वाली है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
बीजेपी चुनाव के समय अपने विरोधियों को जेल भेजने के ताक में लगी रहती है : राजद

बीजेपी बिहार में सत्ता को टेकओवर करना चाहती है...............

अमित शाह की होगी नीतीश से मुलाकात !

अमित शाह की होगी नीतीश से मुलाकात !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend