ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जस्टिस यशवंत वर्मा की इलाहाबाद हाई कोर्ट में नियुक्ति के खिलाफ वकीलों ने HC के सामने किया प्रदर्शन

UB India News by UB India News
March 25, 2025
in TAZA KHABR
0
जस्टिस यशवंत वर्मा की इलाहाबाद हाई कोर्ट में नियुक्ति के खिलाफ वकीलों ने HC के सामने किया प्रदर्शन

RELATED POSTS

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जस्टिस यशवंत वर्मा की इलाहाबाद हाई कोर्ट में नियुक्ति के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट के वकील आज से हड़ताल पर चले गए हैं। वकीलों ने हाई कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया है। वकीलों ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया है।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने की थी इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने की सिफारिश

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ऐसे में सोमवार को जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की तरफ से एक बैठक की थी। कोलेजियम ने इस बैठक के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने के फैसले का समर्थन किया था। हालांकि, इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अपील की गई थी कि जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट न भेजा जाए।

बार एसोसिएशन ने केंद्र सरकार और सीजेआई से जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाए जाने की मांग की थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग लाइब्रेरी हॉल में सोमवार को संपन्न हुई थी। इस मीटिंग में 11 प्रस्ताव पास किए गए। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास कर सीजेआई से मांग की थी कि जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट तबादला ना किया जाए। बार एसोसिएशन ने कहा था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट डंपिंग ग्राउंड नहीं है।

क्या है जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़ा मामला?

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर आग लगने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था। दरअसल जिस वक्त ये आग लगी, उस वक्त वह घर पर नहीं थे। इस दौरान पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग तो बुझा दी लेकिन दावा किया गया कि इस घर से बड़ी संख्या में जले हुए नोट भी बरामद हुए। हालांकि नोटों का यह ढेर जलकर खाक हो चुका था।

इस मामले में दिल्ली फायर सर्विस के चीफ का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जज के घर पर आग बुझाने के दौरान कोई कैश नहीं मिला। हालांकि बाद में जज के घर के बाहर से भी जले हुए नोट बरामद हुए। अब इस मामले ने तूल पकड़ा हुआ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 31, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

Next Post
क्या सच में भारत टैरिफ कटौती पर सहमत हो गया?

टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी टीम का आज से 4 दिवसीय भारत दौरा

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था खर्च के मामले में 28वें नंबर पर …………

भारत में डिजिटल कंपनियों पर नियंत्रण बड़ी चुनौती........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend