ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानसभा में आज लालू से ED की पूछताछ पर हंगामे के आसार

UB India News by UB India News
March 21, 2025
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
बिहार बजट सत्र का आज नौवां दिन , प्रश्नोत्तर के अलावा होगा ध्यानाकर्षण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में आज गुरुवार को पांच विभाग के बजट को पारित कराया जाएगा। प्रभारी मंत्री बजट को सत्र के 13वें दिन सदन के पटल पर रखेंगे। इसमें स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन शामिल है। सेकेंड हाफ में इसे पास कराया जाएगा।

गुरुवार को भी लालू प्रसाद से ED की पूछताछ का मामला सत्ता पक्ष की ओर से उठाया जा सकता है। इससे सदन में हंगामा होने के आसार हैं। वहीं, विपक्षी पार्टियों की ओर से गिरती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी।

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बुधवार को नीतीश और तेजस्वी के बीच इशारों में हुई बात

बजट सत्र के 12वें दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच इशारों में बात हुई। मुख्यमंत्री ने अपने गाल पर हाथ फेरते हुए तेजस्वी से इशारों में पूछा था- ‘दाढ़ी क्यों नहीं बनाते हो।’ मुख्यमंत्री का इशारा देखकर तेजस्वी भी हंस दिए थे।

इधर, दोनों की इशारेबाजी के दौरान मंत्री विजय चौधरी भी मुस्कुराते दिखे।

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव विभागीय बजट पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘अब बिजली उपभोक्ता को 15 पैसे सस्ती बिजली मिलेगी। यह 1 अप्रैल से लागू होगा।’ फिर सदन से ऊर्जा विभाग के 13 हजार 484 करोड़ का बजट पारित किया गया।

3 मार्च को भी इशारे में की थी बात

इससे पहले 3 मार्च को डिप्टी CM सम्राट चौधरी सदन में बजट पेश कर रहे थे। उस दौरान भी सदन में मुख्यमंत्री और तेजस्वी के बीच इशारों में बात हुई। CM ने पूछा- ‘क्या चबा रहे हो।’ इस पर तेजस्वी ने कहा, ‘पल्स चॉकलेट खा रहा हूं।’

तेजस्वी से स्पीकर बोले- वहां रहता तो लड़ लेता

सदन में बुधवार को हाजीपुर में सड़क निर्माण को लेकर पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन और तेजस्वी यादव के बीच हल्की बहस हुई थी। इस पर स्पीकर नंद किशोर यादव ने तेजस्वी से कहा था, ‘बढ़िया है पटना में रहता है। वहां रहता तो लड़ लेता।’

इस पर तेजस्वी हंसने लगे। फिर सदन में खड़े होकर कहा था- ‘हाजीपुर में रोड रहेगा, तब न वहां के लोग यहां आएंगे।’

नीतीश ने तेजस्वी से इशारों में पूछा-दाढ़ी क्यों नहीं बनाते:सदन में दोनों के बीच फिर हुई इशारेबाजी; बिहार में 15 पैसे सस्ती होगी बिजली

बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में इशारों में बात हुई। मुख्यमंत्री ने अपने गाल पर हाथ फेरते हुए तेजस्वी से इशारों में पूछा- ‘दाढ़ी क्यों नहीं बनाते हो।’ मुख्यमंत्री का इशारा देखकर तेजस्वी हंस दिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
बिहार में बदलाव की आंच पर कांग्रेस !

आरजेडी के साये से बाहर निकलना चाहती है कांग्रेस.................

राहुल जी की लाइन में मैं फिट नहीं था…..

राहुल जी की लाइन में मैं फिट नहीं था.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend