ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या बिहार में ताबड़तोड़ क्राइम किसी साजिश का हिस्सा?

UB India News by UB India News
March 18, 2025
in TAZA KHABR, अपराध, पटना
0
क्या बिहार में ताबड़तोड़ क्राइम किसी साजिश का हिस्सा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में हफ्ते भर के अंदर पुलिस पर हमले की दो चर्चित घटनाएं हुईं। मुंगेर में एक विवाद को सुलझाने गए एएसआई संतोष सिंह को गांव वालों ने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। उसके दूसरे ही दिन मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 के पुलिस जवानों पर फिर हमला हुआ। इस हमले में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि अन्य कई पुलिस वाले ग्रामीणों के पथराव से घायल हो गए। तीन दिनों के अंदर तीसरी घटना मुजफ्फरपुर में हुईं, जहां थाने पर उपद्रवियों ने पथराव किया। ये तो कुछ बानगी भर हैं। बालू माफिया से पुलिस की भिड़ंत की खबरें भी आती ही रहती हैं। शराब की सूचना पर पहुंचने वाली पुलिस भी अक्सर पिटती है।

  कानून व्यवस्था पर तेजस्वी हमलावर

बिहार की कानून व्यवस्था को केंद्र कर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव तो पिछले कई महीनों से लगातार क्राइम बुलेटिन जारी करते रहे हैं। आम आदमी को निशाना बनाने में अपराधी अब तनिक भी संकोच नहीं करते। जनता के रक्षक भी असुरक्षित हैं। यह तीन दिनों में उन पर हमले की तीन घटनाओं से समझा जा सकता है। तेजस्वी यादव अगर इसके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराते हैं तो इसमें बचाव की भी कोई गुंजाइश नहीं बचती। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लूट की घटनाएं भी धड़ल्ले से हो रही हैं। भोजपुर में तनिष्क शो रूप से लूट ने सबको चौंका दिया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

बिहार में 2020 से बिगड़ी है स्थिति

दरअसल ऐसी स्थिति हाल के दिनों में ही नहीं उत्पन्न हुई है। सच तो यह है कि 2020 से ही ऐसे हालात बने हुए हैं। शायद ही कोई महीना बीतता हो, जब पुलिस पर हमले की घटना न हो। हत्या, लूट जैसी घटनाएं रोजमर्रा की बात हो गई हैं। यह सब उसी बिहार में हो रहा है, जहां 2005 से ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चलती रही है। क्राइम कंट्रोल के नीतीश कुमार के तरीके को देख कर बिहार की जनता ने 2010 आते-आते उन्हें सुशाशन कुमार और सुशासन बाबू कहना शुरू किया था। बिहार के सुशासन की सर्वत्र चर्चा होने लगी थी। ठीक उसी तर्ज पर जैसे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की चर्चा आजकल दूसरे राज्यों में होती है। नीतीश कुमार ने 2013 में एनडीए छोड़ दिया। तब से ही कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है।

खत्म हो गया है नीतीश का इकबाल

पहले नीतीश कुमार की हनक थी। स्थितियों पर उनकी नजर रहती थी। उनका आदेश पुलिस और दूसरे महकमों के अफसरों के लिए ब्रह्म वाक्य होता था। बड़े-बड़े अपराधी जेलों में ठूंस दिए गए थे। बचे अपराधियों ने बिहार छोड़ना ही मुनासिब समझा। उनका ठिकाना दूसरे रज्य बन गए। तब नीतीश की सख्ती ऐसी थी कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे रखा था कि किसी अपराधी की पैरवी अगर कोई जनप्रतिनिधि भी करने आए तो उनकी नहीं सुनना है। अफसरों ने भी सख्ती और ईमानदारी दिखाई। बिहार में क्राइम कंट्रोल हो गया और नीतीश की सख्ती की सर्वत्र सराहना होने लगी। नीतीश अगर बार-बार कहते हैं कि 2005 के पहले शाम के बाद कोई घर से निकलता था जी तो इसकी यही वजह कि उनकी सख्ती से बाद के दिनों में अपराधियों के होश फाख्ता हो गए थे।

नीतीश नहीं संभाल पा रहे बिहार को

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर कहते हैं कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा। दोनों नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हैं। उन्हें बीमार और लाचार सीएम ठहराने का तेजस्वी को अगर मौका मिला है तो इसकी वजह सिर्फ कानून व्यवस्था की दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही स्थिति है। राज्य के सुदूर इलाकों को छोड़ भी दें तो जिस पटना में सत्ता और शासन के सर्वोच्च लोग बैठते हों, वहां भी अपराध बेकाबू हैं। रोज ब रोज हत्या, फायरिंग और बम विस्फोट जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। छिनतईबाज तो शहरों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए हैं। सरकार ने पुलिस को शराबबंदी कानून का पालन कराने के काम लगा रखा है। शराब के धंधेबाजों और पीने वालों के खिलाफ ही पुलिस की सारी ऊर्जा जाया हो रही है। अपराधियों पर नकेल कसने की किसी को फुर्सत ही नहीं है।

पुलिस महकमे में फेरबदल भी बेअसर

ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार जान-बूझ कर अपराधियों को खुली छूट दिए हुए हैं। वे कबूल भले न करें, लेकिन सच यही है कि अपराध नियंत्रण के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर ताबदले होते रहे हैं। सस्पेंशन की कार्रवाई भी होती रहती है। हाल के दिनों में तो एनकाउंटर भी हुए हैं। अभी तक करीब आधा दर्जन खूंखार अपराधी पुलिस की गोली का शिकार बन चुके। इसके बावजूद अपराधी बेलगाम हैं। वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर तो बेकाबू अपराध के पीछे की सच्चाई कुछ और ही देखते हैं। वे बताते तो नहीं, लेकिन कहते हैं कि किसी रिटायर्ड जज से अपराधों की जांच कराई जानी चाहिए, जिससे पता चल सके कि यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं। क्योंकि अपराधों की अचानक आई बाढ़ सामान्य नहीं लगती। ऐसा लगता है कि C से सिर्फ क्राइम ही नहीं, बल्कि C से कॉन्सपिरेसी भी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 2, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

Next Post
बीजपी ने रखा लालू यादव की दुखती रग पर हाथ…………

बीजपी ने रखा लालू यादव की दुखती रग पर हाथ............

बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला आतंक नहीं संदेश है……..

बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला आतंक नहीं संदेश है........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend