ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल और हमास के बीच सीजफायर टूटा,इजरायल ने गाजा पर किया बड़ा हमला,232 की मौत

UB India News by UB India News
March 19, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इजरायल और हमास के बीच सीजफायर टूटा,इजरायल ने गाजा पर किया बड़ा हमला,232 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल और हमास के बीच का सीजफायर लगभग 2 महीने बाद टूट गया है. मंगलवार की सुबह इजरायल ने गाजा पर बड़ा हमला बोल दिया. लगभग 200 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है. मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. इजरायल ने हमला करके सीजफायर तोड़ दिया है, जो दिखाता है कि एक बार फिर युद्ध शुरू होने वाला है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल एक बार फिर जमीनी आक्रमण की योजना बना रहा है. गाजा में यह इजरायली सैनिकों की वापसी का संकेत है.

लाइव अपडेट

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के लिए वार्ता में प्रगति की कमी के कारण हमलों का आदेश दिया. अधिकारियों ने कहा कि अभियान शुरू हो गया है और इसके विस्तार की उम्मीद है. नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, ‘इजरायल अब से सैन्य शक्ति बढ़ाकर हमास के खिलाफ कार्रवाई करेगा.’
  • संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने आगामी सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले एक्स पर एक पोस्ट में गाजा पर किए गए हवाई हमलों का बचाव किया. उन्होंने लिखा, ‘इजरायली वायु सेना ने गाजा में हमास के ठिकानों पर कई हमले किए. हम अपने दुश्मनों पर कोई दया नहीं दिखाएंगे. मैं बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं. जब तक हमारे सभी बंधक वापस घर नहीं लौट जाते, इजरायल नहीं रुकेगा.’
  • इजरायल ने मंगलवार को सुबह 2 बजे अपना हवाई हमला शुरू किया.
  • अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली टैंक खान यूनिस के अबासन शहर के पूर्वी इलाकों में गोले दाग रहे हैं.
  • गाजा सरकार के मीडिया ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के हमले में गाजा के अलग-अलग इलाकों में 232 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
  • इजरायल के हमले से हमास भड़क गया है. हमास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नेतन्याहू और उनकी चरमपंथी सरकार युद्धविराम समझौते को पलटने का फैसला कर रही है, जिससे गाजा में कैदियों का भविष्य अनिश्चित हो जाएगा.
  • अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 232 लोग मारे गए हैं. इसमें दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस में 77 लोग और गाजा पट्टी के उत्तर में गाजा सिटी में कम से कम 20 लोग मारे गए.
  • हमले से पहले इजरायल ने अमेरिका को इसकी जानकारी दी थी. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के मुताबिक गाजा पर फिर हमला शुरू करने से पहले इजरायल ने राष्ट्रपति ट्रंप से सलाह ली थी. फॉक्स न्यूज को उन्होंने बताया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप साफ कर चुके हैं. हमास, हूती, ईरान और वह सभी जो इजरायल और अमेरिका को आतंकित करना चाहते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.’
  • इजरायल ने युद्धविराम ऐसे समय पर तोड़ा है जब अमेरिका यमन के हूती विद्रोहियों पर हमला कर रहा है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष

बजट सत्र के दूसरे फेज का पांचवां दिन , विपक्ष ने डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड पर चर्चा की मांग.........

लैंड फॉर जॉब मामले में आज मीसा भारती के साथ राबड़ी पहुंचीं ED ऑफिस, तेजप्रताप से भी होगी पूछताछ

लैंड फॉर जॉब मामले में आज मीसा भारती के साथ राबड़ी पहुंचीं ED ऑफिस, तेजप्रताप से भी होगी पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend