ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लैंड फॉर जॉब मामले में आज मीसा भारती के साथ राबड़ी पहुंचीं ED ऑफिस, तेजप्रताप से भी होगी पूछताछ

UB India News by UB India News
March 19, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
लैंड फॉर जॉब मामले में आज मीसा भारती के साथ राबड़ी पहुंचीं ED ऑफिस, तेजप्रताप से भी होगी पूछताछ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जमीन के बदले नौकरी मामले में ED दफ्तर में आज राबड़ी देवी से पूछताछ होगी। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ED दफ्तर पहुंच गईं हैं। उनके साथ मीसा भारती भी मौजूद हैं। दोनों एक ही गाड़ी में ED दफ्तर पहुंचीं हैं।

इसके साथ ही RJD सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को समन जारी किया है। दोपहर के बाद तेजप्रताप यादव भी ED दफ्तर पहुंचेंगे। पहली बार जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए तेजप्रताप को बुलाया गया है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

जानकारी के मुताबिक, ED ने लालू यादव को भी 19 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, पटना में ED दफ्तर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई है। राजद समर्थक केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले 29 जनवरी को ईडी ने लालू से 10 घंटे तक पूछताछ की थी. पिछले साल 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से भी ईडी ने 8 घंटे तक पूछताछ की थी.

‘BJP विधायक बोले- जैसी करनी वैसी भरनी’

लैंड फॉर जॉब मामले में पूर्व सीएम राबड़ी देवी को समन पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि ‘कानून काम कर रहीं है। न्यायालय का मामला है।’ वहीं बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि, ‘प्रत्येक क्रिया के विपरित प्रतिक्रिया होती है। सनातन संस्कृति कहती है कि जैसी करनी वैसी भरनी। जब इन लोगों को सत्ता शासन मिला तो दुरुपयोग किया। जमीन के बदले जॉब दिया। आज उसी में ईडी की कार्रवाई हो रही है। जिसने भी इस देश को लूटा है उसको लौटाना पड़ेगा। कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’

इससे पहले लैंड फॉर जॉब केस में मंगलवार 11 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई थी। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव सुनवाई के दौरान कोर्ट पहुंचे थे। सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

जनवरी 2024 में लालू-तेजस्वी से हुई थी पूछताछ

लैंड फॉर जॉब्स मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी यादव से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।

लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए थे। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिए थे। पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे।

वहीं, तेजस्वी से 30 जनवरी को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ की थी।

क्या लैंड फॉर जॉब मामला?

लैंड फॉर जॉब स्कैम के तहत सीबीआई का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया. इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई. जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में जोन में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं. आरोप के अनुसार, लालू परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल कर ली थी, जबकि उस समय के सरकारी दर के अनुसार, जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी. इतने कम पैसों में जमीन लेने के बाद ज्यादातर केस में जमीन मालिक को कैश में भुगतान किया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
रायसीना डायलॉग का दूसरा दिन , पश्चिमी देशों के दोहरे रवैये पर  डॉ. एस. जयशंकर ने उठाए सवाल …..

रायसीना डायलॉग का दूसरा दिन , पश्चिमी देशों के दोहरे रवैये पर डॉ. एस. जयशंकर ने उठाए सवाल .....

निशांत को लेकर JDU में विरोध शुरू!

निशांत को लेकर JDU में विरोध शुरू!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend