ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पशुपति पारस NDA या महागठबंधन मे?

UB India News by UB India News
March 11, 2025
in पटना, लोजपा
0
पशुपति पारस NDA या महागठबंधन मे?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन में शामिल सभी दलों की ओर से तैयारी शुरू हो चुकी है. एनडीए से अलग-थलग हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) भी अब एक्शन मोड में आ गई है. उनका गठबंधन किससे होगा यह अभी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसकी तस्वीर लगभग अब साफ हो गई है. पारस की पार्टी के नेता राबड़ी आवास का दरवाजा खटखटाना लगे हैं. उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द गठबंधन की घोषणा भी हो जाएगी.

बीते सोमवार (10 मार्च, 2025) की शाम आरएलजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने राबड़ी आवास जाकर आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. मुलाकात के बाद श्रवण अग्रवाल ने एबीपी न्यूज़ से एक लाइन में कहा कि वे होली की शुभकामना देने के लिए गए थे क्योंकि लालू उनके आदर्श रहे हैं. श्रवण अग्रवाल ने कहा कि वे खगड़िया में पहले भी उनकी (लालू) पार्टी के सिपाही रह चुके हैं, इसलिए उनका आशीर्वाद लेने के लिए गए थे.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

‘एनडीए में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता’

श्रवण अग्रवाल से जब पूछा गया कि 2025 में गठबंधन किससे होगा तो उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा पार्टी अप्रैल महीने में करेगी. होली के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. उसमें निर्णय लिया जाएगा. अकेले चुनाव लड़ेंगे या गठबंधन के साथ इस पर उन्होंने साफ कहा कि निश्चित तौर पर उनकी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी. एक सवाल के जवाब में कहा कि एनडीए में तो जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है.

श्रवण अग्रवाल ने कहा कि नीतीश सरकार से अब जनता को निजात दिलाना है. एक सवाल के जवाब में कहा, “बीजेपी सबसे बड़का झूठा पार्टी है. हमारे नेता को बरगला कर रखा, लेकिन अब हमारी पार्टी उनके झांसे में नहीं आने वाली है. हम लोग 2025 में सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं.” अंत में कहा कि गठबंधन में जितनी भी सीट मिलेगी उसके बाद अन्य सभी सीटों पर हम गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे.

चिराग पासवान पर हमला करते हुए कहा, “पासवान टाइटल लगाने से कोई दलित का नेता नहीं होता है. अगर लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी को पांच सीट एनडीए से मिलती तो सभी 40 सीटों पर जीत होती. हम अगर अकेले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करते तो एनडीए को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ता. अब बिहार विधानसभा चुनाव में हम लोग अपनी ताकत दिखा देंगे. बता देंगे कि दलित के नेता चिराग पासवान हैं या पशुपति पारस हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
CM नीतीश ने पटना मेट्रो एलाइनमेंट कॉरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा

CM नीतीश ने पटना मेट्रो एलाइनमेंट कॉरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा

भोजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, तीन की मौत दो अस्पताल में भर्ती

भोजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, तीन की मौत दो अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend