ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुकेश सहनी ने 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, डिप्टी सीएम पद पर भी ठोका दावा

UB India News by UB India News
March 11, 2025
in अन्य विपक्ष, पटना, पश्चिम चंपारण
0
मुकेश सहनी ने 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, डिप्टी सीएम पद पर भी ठोका दावा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने दोस्त तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले मुकेश सहनी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुकेश सहनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद ऐलान किया है कि उनकी पार्टी वीआईपी बिहार में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. दरअसल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की आज दो दिवसीय प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई. पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में हुई इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया.

बैठक के बाद पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बैठक में लिए गए निर्णयों के विषय में बताते हुए कहा कि पार्टी अपनी पहचान बना चुकी है. पार्टी के साथ 8 से 10 प्रतिशत वोट है. बिहार में वीआईपी पार्टी 150 सीटों पर निर्णायक भूमिका में है. इन सीटों पर हम परिणाम प्रभावित करने की ताकत रखते हैं. इस साल होने वाले चुनाव में हमारी पार्टी 60 सीट पर चुनाव लड़ेगी. शेष सीट हम सहयोगियों के लिए छोड़ेंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

‘हम टिकट मांगने वाले नहीं बांटने वाले हैं’

मुकेश सहनी ने स्पष्ट कहा कि हम टिकट मांगने वाले नहीं, बांटने वाले हैं. हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि समझौता हो. हमारे लिए गठबंधन जरूरी है. उन्होंने सहयोगियों को भरोसा देते हुए कहा कि जहां पर हमारे सहयोगी लड़ेंगे, वहां हम उन्हें जीताने में मदद करेंगे. उन्होंने यह भी याद कराया कि हम लोगों ने पहले से ही नारा दिया है कि इस चुनाव में चार नहीं, 40 विधायक बनाना है. दावा करते हुए उन्होंने कहा कि जब 60 सीट पर चुनाव लड़ेंगे, तब 40 से 50 सीट पर चुनाव जीतकर जरूर आएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आज से ही सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की.

मुकेश सहनी ने कहा- VIP का होगा डिप्टी सीएम

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि 50 प्रतिशत सीट हम पिछड़ा, अति पिछड़ा और एससी के लिए सुरक्षित करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि आपकी जीत पर हमारे सिर पर ताज होगा. ताज जब होगा तभी बिहार में निषाद समाज का कल्याण होगा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर वीआईपी का उप मुख्यमंत्री होगा. इस बैठक में अन्य और कई प्रस्ताव स्वीकृत किए गए. बैठक के अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया और सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
PM बनने की ललक और CM भी ना रहने की कसक…..

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, दिल्ली की अदालत ने नई FIR दर्ज करने का आदेश दिया

कितना पुराना है बलूचिस्‍तान में विद्रोह के इतिहास? पाकिस्तान को घुटनों पर ले आए ये दो संगठन

कितना पुराना है बलूचिस्‍तान में विद्रोह के इतिहास? पाकिस्तान को घुटनों पर ले आए ये दो संगठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend