ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन, बिहार बजट पर होगा सवाल-जवाब

UB India News by UB India News
March 6, 2025
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन, बिहार बजट पर होगा सवाल-जवाब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। बिहार विधानसभा में आज से विभिन्न विभागों के बजट पर चर्चा शुरू हो जाएगी. बिहार विधानसभा में आज पथ निर्माण विभाग के मंत्री के द्वारा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से संबंधित वार्षिक प्रतिवेदन को विधानसभा में पेश करेंगे. बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र में आज प्रश्नोत्तर काल होगा. सदस्यों के द्वारा अल्प सूचित और तारांकित के साथ-साथ ध्यानाकर्षण के सवाल पूछे जाएंगे जिसका सरकार जवाब देगी. बिहार विधानसभा के विभिन्न समितियां का प्रतिवेदन विधानसभा में रखा जाएगा

पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से संबंधित वित्तीय वर्ष 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा में पेश करेंगे।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

इससे पहले प्रश्न काल में पथ निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण कार्य, लघु जल संसाधन, भवन निर्माण, श्रम संसाधन, पंचायती राज समेत 120 सवाल चयनित किए गए हैं। इनका जवाब संबंधित विभाग के मंत्री देंगे।

वहीं, बीजेपी विधायक पवन कुमार यादव की तरफ ध्यानाकर्षण की सूचना दी गई है। इस सूचना पर सहकारिता विभाग के मंत्री अपना पक्ष रखेंगे। जबकि, लंच के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक पर चर्चा होगी। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपना पक्ष रखेंगे।

तीसरे दिन नीतीश-तेजस्वी के बीच बहस हुई थी

बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को विधानसभा में CM नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बयानबाजी हुई। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी की ओर देखते हुए कहा- ‘ये बच्चा है, इसे कुछ नहीं पता। 2005 के पहले कुछ नहीं था। तुम्हारे पिता (लालू) को भी हमने ही बनाया है।’

सम्राट चौधरी और तेजस्वी भी रहे आमने-सामने

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था, ‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, CM थका-हारा, आम आदमी मारा-मारा।’ तेजस्वी ने अपने पिता लालू के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सदन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी के बीच भी तीखी बहस भी हुई।

तेजस्वी ने सम्राट से कहा- ‘क्या आपने और आपके पिताजी ने बीजेपी को गाली नहीं दी।’

सम्राट ने कहा- ‘आपके पिताजी ने बिहार को लूटने का काम किया।’

तेजस्वी ने कहा- ‘आखिरी बार राजद से ही चुनाव जीते थे, अब जीतेंगे भी नहीं।’

इस पर सम्राट बोले- ‘आप राजा हैं क्या।’

इस पर स्पीकर ने कहा कि व्यक्तिगत हस्तक्षेप मत कीजिए। इस पर बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा किया।

सोमवार को पेश हुआ था बजट

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने समोवार को बजट पेश किया था। बिहार का पूरा बजट 3.17 लाख करोड़ रुपए का रहा। खासकर महिलाओं और किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में महिलाओं को नौकरियों में 33% आरक्षण दिया जाएगा। सरकार की ओर से हर पंचायत में विवाह मंडप बनाया जाएगा। गरीबों लड़कियों की शादी कराई जाएगी। प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और स्वस्थ वातावरण देने के लिए हॉस्टल खुलेंगे। वहीं, किसानों के लिए सरकार MSP पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदेगी। हर ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान का शुक्रिया क्यों किया?

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान का शुक्रिया क्यों किया?

संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़ कूच आज, पुलिस ने पंजाब बॉर्डर सील किया, कई नेता हिरासत में लिए गए

संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़ कूच आज, पुलिस ने पंजाब बॉर्डर सील किया, कई नेता हिरासत में लिए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend