ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान का शुक्रिया क्यों किया?

UB India News by UB India News
March 6, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान का शुक्रिया क्यों किया?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

4 साल पहले अफगानिस्तान में जिस शख्स ने अमेरिका को दर्द दिया था, उसे ट्रंप की सरकार ने ढूंढ निकाला है. 2021 काबुल धमाकों के जिम्मेदार आतंकी को अमेरिका ने अपने कब्जे में ले लिया है. खुद इसकी घोषणा डोनाल्ड ट्रंप ने की है. डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया. इस दौरान ट्रंप ने वह ऐलान किया, जो अमेरिकियों के जख्म पर मरहम का काम करेगा. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि काबुल एयरपोर्ट धमाके के जिम्मेदार आतंकी को अमेरिका ने पकड़ लिया है. उसे अमेरिका लाया जा रहा है. 2021 में हुए इस हमले में 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. उन्होंने अपने संबोधन में पाकिस्तान को शुक्रिया कहा है. अब सवाल है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान का धन्यवाद क्यों किया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान से 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान हुए एबे गेट बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार आतंकवादी की गिरफ्तारी में अमेरिका की मदद करने के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका एक बार फिर कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद की ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है. ट्रंप ने 2021 में अफगानिस्तान से वापसी के दौरान काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती बम विस्फोट के दौरान मारे गए 13 अमेरिकी सेवा सदस्यों को याद किया. साथ ही बाइडेन प्रशासन के तहत वापसी को विनाशकारी और अक्षम करार दिया. यहां तक कि उन्होंने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे शर्मनाक क्षण भी बताया.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

ट्रंप ने क्या कहा
अमेरिकी कांग्रेस को डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधित करते हुए कहा, ‘आज रात मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने उस अत्याचार के लिए जिम्मेदार शीर्ष आतंकवादी को पकड़ लिया है. और वह अभी अमेरिकी न्याय की कठोर तलवार का सामना करने के लिए यहां आ रहा है. इसके लिए मैं पाकिस्तान सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.’ साथ ही उन्होंने मध्य पूर्व और अब्राहम समझौते का भी जिक्र किया. हालांकि, वह आतंकी कौन है, इसे लेकर खुद डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा नहीं किया.

काश पटेल ने प्रत्यर्पण की पुष्टि की
डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद एफबीआई चीफ काश पटेल का भी बयान आ गया. काश पटेल ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी घोषणा की है, मैं बता सकता हूं कि आज रात FBI, DOJ और CIA ने अफगानिस्तान से विनाशकारी वापसी के दौरान एबी गेट पर 13 अमेरिकी सैनिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों में से एक को प्रत्यर्पित किया है.’ हालांकि, सीएनएन ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने के हवावे से बताया कि उस संदिग्ध आतंकवादी का नाम मोहम्मद शरीफुल्लाह है. उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़ कूच आज, पुलिस ने पंजाब बॉर्डर सील किया, कई नेता हिरासत में लिए गए

संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़ कूच आज, पुलिस ने पंजाब बॉर्डर सील किया, कई नेता हिरासत में लिए गए

चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल आज SA vs NZ

चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल आज SA vs NZ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend