ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

US कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन, बोले- ‘दोस्त हो या दुश्मन, टैरिफ से समझौता नहीं’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने US कांग्रेस को संबोधित किया है। उन्होंने कहा है कि 'अमेरिका इज बैक।' ट्रंप ने आगे ये भी कहा कि अमेरिका का गर्व और आत्मविश्वास वापस आ गया है।

UB India News by UB India News
March 6, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
US कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन, बोले- ‘दोस्त हो या दुश्मन, टैरिफ से समझौता नहीं’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया है। ट्रंप ने अपने संबोधन में खुद को इमीग्रेशन, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के मामले में तेज और निरंतर कार्रवाई का क्रेडिट दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधन की शुरुआत में कहा- ‘अमेरिका इज बैक’। उन्होंने कहा कि 6 सप्ताह पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर अमेरिका के स्वर्ण युग की सुबह की घोषणा की थी। उसी पल से अमेरिका के इतिहास में महान और सबसे सफल युग को सुनिश्चित करने के लिए तेज और अथक कार्रवाई की गई है।

लोगों ने मुझे काम करने के लिए चुना- ट्रंप

RELATED POSTS

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस में कहा कि हमने बीते 43 दिनों में उतना हासिल किया है जितना अधिकांश प्रशासनों ने 4 या 8 वर्षों में हासिल किया और हम तो अभी शुरुआत कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की  भावना, गर्व और आत्मविश्वास वापस आ गया है। अमेरिकी सपना अजेय है और हमारा देश वापसी की कगार पर है। ट्रंप ने कहा- “बीते 6 हफ्ते में मैंने लगभग 100 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं और 400 से अधिक कार्यकारी कार्रवाई की है। हमारे अद्भुत देश में कॉमन सेंस, सुरक्षा, आशावाद और धन को बहाल करने के लिए काम किया जा रहा है। लोगों ने मुझे काम करने के लिए चुना और मैं यह कर रहा हूँ।”

बाइडेन पर भी निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि हमने हथियार वाली सरकार को खत्म कर दिया है जहां  एक मौजूदा राष्ट्रपति को मेरे जैसे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर क्रूरतापूर्वक मुकदमा चलाने की अनुमति है। हमने अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वापस ला दी है। ट्रंप ने ये भी बताया कि उन्होंने अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा बनाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

पुरुष और महिला सिर्फ दो जेंडर

ट्रंप ने आगे कहा कि राष्ट्रपति पद पर बैठने के कुछ ही घंटों के भीतर, मैंने हमारी दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी। मैंने हमारे देश पर आक्रमण को रोकने के लिए अमेरिकी सेना और सीमा गश्ती दल को तैनात किया और उन्होंने क्या शानदार काम किया है। हमने अपने पब्लिक स्कूलों से आलोचनात्मक नस्ल सिद्धांत के जहर को हटा दिया है। मैंने एक आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे यह अमेरिकी सरकार की आधिकारिक नीति बन गई कि केवल दो जेंडर हैं, पुरुष और महिला।

टैरिफ से समझौता नहीं

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने साफ कर दिया है कि चाहे अमेरिका का मित्र देश या या फिर दुश्मन, वह टैरिफ को लेकर कोई भी समझौता नहीं करेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो भी टैरिफ हम पर अन्य देशों द्वारा लगाए जाएंगे, हम उन पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
चैंपियंस ट्रॉफी :’ टीम इंडिया ने कंगारुओं’ का तोड़ा घमंड, सेमीफाइनल मैच में मिली यादगार जीत

चैंपियंस ट्रॉफी :' टीम इंडिया ने कंगारुओं' का तोड़ा घमंड, सेमीफाइनल मैच में मिली यादगार जीत

जाति और अस्मिता की राजनीति का उत्तर सर्ग विकासवादी तर्कों पर कसा जा रहा

जाति और अस्मिता की राजनीति का उत्तर सर्ग विकासवादी तर्कों पर कसा जा रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend