ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमलोग साथ थे, साथ ही रहेंगे…एनडीए को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

UB India News by UB India News
March 5, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
हमलोग साथ थे, साथ ही रहेंगे…एनडीए को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार रहा. जहां नेता प्रतिपक्षतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने निशाने पर रखा, वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा से उनकी नोंकझोंक भी हुई. सदन में गर्मगर्मी के माहौल के बीच राज्यपाल के अभी भाषण पर जब जवाब देने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे तो विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. हालांकि, नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां के बारे में बात की और इसी क्रम में उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लेकर भी टिप्पणी की.वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि वह एनडीए में हैं और आगे भी एनडीए में ही रहेंगे. वहीं, विपक्ष की ओर इशारा कर उन्होंने कहा इस बार चुनाव में इन लोगों को कुछ नहीं मिलेगा. सीएम नीतीश ने भागलपुर दंगे के दोषियों को सजा दिलाने की बात का भी जिक्र किया.

विपक्ष की टोका टोकी पर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि तुम्हारे पिता को भी हमने ही बनाया था.तुम्हारे जात के लोग भी मको मना कर रहे थे. इस बात पर थोड़ी देर सदन में काफी हंगामे की स्थिति रही. बाद में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदन को शांत कराया. फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन शुरू हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कई बातें कही. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान एक बार फिर कहा कि हम एनडीए के साथ थे और एनडीए के साथ ही रहेंगे. सीएम ने सीएम के संबोधन के दौरान लगातार विपक्ष की नारेबाजी होती रही, बावजूद इसके सीएम अपना संबोधन देते रहे. लेकिन बीच में ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया. इस पर सीएम नीतीश ने कहा कि अगले चुनाव में इन लोगों को कुछ नहीं मिलेगा.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन लोगों के कार्यकाल में बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ था. सीएम नीतीश ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए रोजगार की भी बात की.सीएम नीतीश ने कहा कि 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरी दी. 10 लाख की जगह 24 लाख को रोजगार दिया. अब यह संख्या 38 लाख हो जाएगी. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा. सीएम नीतीश ने कहा कि हमने पोशाक योजना शुरू की, साइकिल योजना शुरू की. आज कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है और पटना में रात में लड़का लड़की घूमता है लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
नीतीश के नेतृत्व में NDA सरकार बनाएंगे

नीतीश के नेतृत्व में NDA सरकार बनाएंगे

US कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन, बोले- ‘दोस्त हो या दुश्मन, टैरिफ से समझौता नहीं’

US कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन, बोले- 'दोस्त हो या दुश्मन, टैरिफ से समझौता नहीं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend