ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज

UB India News by UB India News
February 27, 2025
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। दोनों को पहली जीत की तलाश है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। जारी टूर्नामेंट में अब-तक एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। 27 फरवरी को अब मेजबान पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। इस मैच का वैसे तो कोई ज्यादा महत्त्व नहीं है। कोई भी टीम चाहे हारे या जीते, उसका पॉइंट्स टेबल पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। इससे ये पता चलेगा कि ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में नंबर तीन और चार पर कौन रहेगा। लेकिन अगर पाकिस्तान ये मुकाबला हारता है तो उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। पाकिस्तान के हारते ही चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रिकॉर्ड बनेगा जो इससे पहले कभी नहीं बना।

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने से बचना चाहेगा पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक कुल आठ संस्करण खेले जा चुके हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जब होस्ट नेशन ने टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीता हो। हालांकि साल 2000 में जब केन्या की मेजबानी में ICC नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, उस संस्करण में केन्या ने भारत के खिलाफ पहला मैच खेला था, वहां उन्हें हार मिली थी और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। उस समय इस टूर्नामेंट में सभी मैच नॉकआउट मुकाबले की तरह खेले जाते थे, जो भी टीम मुकाबला हारती थी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाती थी।

उसके बाद 2002 में इस टूर्नामेंट का नाम चैंपियंस ट्रॉफी रखा गया। तब से लेकर अब तक एक भी बार ऐसा नहीं हुआ है कि जिस टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की उसने पूरे टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीता हो। ऐसे में अगर पाकिस्तान 27 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ ये मैच हार जाता है तो उनके नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। मेजबान होने की वजह से रिजवान एंड कंपनी बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अच्छे खेल दिखाकर इस रिकॉर्ड को खुद से दूर रखना चाहेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी के हर सीजन में होस्ट टीमों का प्रदर्शन

  • 2000, मेजबान – केन्या, खेले -1, हारे-1
  • 2002, मेजबान – श्रीलंका, खेले 2, जीते 2
  • 2004, मेजबान – इंग्लैंड, खेले 2, जीते 2
  • 2006, मेजबान – भारत, खेले- 3, हारे- 2, जीते- 1
  • 2009, मेजबान – साउथ अफ्रीका खेले- 3, हारे -2, जीते-1
  • 2013, मेजबान – इंग्लैंड, खेल- 3 हारे- 1 जीते- 2
  • 2017, मेजबान – इंग्लैंड, खेले- 3 जीते- 3
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

by UB India News
July 6, 2026
0

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 5, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

Next Post
महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए सबको बधाई, सफाईकर्मियों के साथ खाया खाना……

महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए सबको बधाई, सफाईकर्मियों के साथ खाया खाना......

हिंदी तो मुखौटा है, संस्कृत असली चेहरा……..

हिंदी तो मुखौटा है, संस्कृत असली चेहरा........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend