ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लीपापोती और PR करने में व्यस्त है डबल इंजन की सरकार…

UB India News by UB India News
February 16, 2025
in पटना, राजद
0
टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम भगदड़ मच गई। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। मृतकों में 9 बिहार के रहने वाले हैं। यह भगदड़ प्रयागराज महाकुंभ के लिए जाने वाली ट्रेनों की वजह से हुई। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर अत्यधिक भीड़ थी। इसके चलते अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ हो गई। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल भी उठाए हैं।

हादसे में 18 लोगों की गई जान

दरअसल, शनिवार शाम लगभग 9:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हुआ। प्रयागराज में महाकुंभ के लिए जाने वाली ट्रेनों के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर यह भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते यह अफरा-तफरी भगदड़ में बदल गई। इस भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 15 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

पीआर करने में व्यस्त है डबल इंजन की सरकार

इस हादसे पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए X पर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था एवं भगदड़ के कारण हुई असामयिक मौतों से मन व्यथित है। इतने सरकारी संसाधनों के बावजूद भगदड़ में श्रद्धालुओं की जाने जा रही है तथा डबल इंजन सरकार इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की लीपापोती कर PR करने में व्यस्त है।

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि आमजनों और श्रद्धालुओं की बजाय सरकार का ध्यान मीडिया प्रबंधन, VIP लोगों की सुविधा और उनकी व्यवस्था तक ही सीमित है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मों को शांति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति ॐ।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

by UB India News
July 10, 2026
0

अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य आनंद माधव ने राहुल गांधी का 15 जुलाई का प्रस्तावित पटना कार्यक्रम रद होने को...

बिहार NDA की बड़ी बैठक आज , नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते …………….

बिहार NDA की बड़ी बैठक आज , नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते …………….

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर NDA के सभी घटक दलों की...

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों में पहुंचे ₹1100, सरकार ने जारी की पेंशन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों में पहुंचे ₹1100, सरकार ने जारी की पेंशन

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है. बुधवार को राज्य के करीब 97...

Next Post
यह क्षण मेरे लिए पीड़ादायक ……..जदयू नेत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

CM नीतीश कुमार ने नई दिल्ली भगदड़ पर जताया दुख,मुआवजे का ऐलान

दिल्ली में कांग्रेस का संगठन कमजोर है………….

दिल्ली में कांग्रेस का संगठन कमजोर है.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend