प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह सोमवार रात को राजधानी पेरिस पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी के एलिसी पैलेस पहुंचने पर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति मैक्रों ने उनकी मेजबानी में डिनर का भी आयोजन किया. आज पीएम मोदी एआई एक्शन समिट में हिस्सा लेंगे. इसके बाद दोनों राष्ट्रप्रमुखों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगा. पीएम मोदी फ्रांस के ऐतिहासिक शहर मार्सिले का भी दौरा करेंगे.
भारत को AI समिट से क्या उम्मीदें हैं?
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ पीएम मोदी एआई समिट में शामिल होंगे. पीएम मोदी के पेरिस दौरे को लेकर पिछले हफ्ते विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि हमें इस समिट में कई घोषणाओं की उम्मीद है. हमारी ऐसी एआई एप्लिकेशन में रुचि है, जो इस्तेमाल करने में सुरक्षित और भरोसेमंद हो. इस दौरान पीएम मोदी इंडिया-फ्रांस के सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे.
फ्रांस के दौरे पर हैं PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ AI Action Summit की मेजबानी करेंगे. पीएम मोदी रक्षा सहयोग और व्यापार साझेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से इन यह यात्रा कर रहे हैं. इस दौरे के बाद वह सीधे अमेरिका के लिए रवाना होंगे.
विदेश मंत्री जयशंकर ने फ्रांस के अपने समकक्ष बैरो से पेरिस में मुलाकात की
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस के अपने समकक्ष जीन नोइल बैरो से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), नवोन्मेष तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत-फ्रांस के बीच व्यापक सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा पर हैं। वह पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे। मोदी मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे और व्यापार जगत के नेताओं को भी संबोधित करेंगे।
भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपने आगमन की तस्वीरों के साथ कहा, ‘थोड़ी देर पहले पेरिस पहुंचा हूं। यहां विभिन्न कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे भविष्य के क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे।’ प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में कहा, ‘पेरिस में एक यादगार स्वागत! ठंड के मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने आज शाम अपना स्नेह दिखाया। हम अपने प्रवासी समुदाय के प्रति आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं!’
पेरिस में आपका स्वागत है, मेरे मित्र नरेंद्र मोदी!’
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, ‘पेरिस में आपका स्वागत है, मेरे मित्र नरेंद्र मोदी! आपसे मिलकर खुशी हुई, प्रिय जेडी वेंस! एआई एक्शन समिट में हमारे सभी साझेदारों का स्वागत है। चलिए काम पर लग जाएं!’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे। यहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, ‘पेरिस में आपका स्वागत है, मेरे मित्र नरेंद्र मोदी! आपसे मिलकर खुशी हुई, प्रिय जेडी वेंस! एआई एक्शन समिट में हमारे सभी साझेदारों का स्वागत है। चलिए काम पर लग जाएं!’
दौरे पर क्या खास?
सोमवार को पीएम मोदी सरकार और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा एलीसी पैलेस में आयोजित डिनर में शामिल होंगे। इस डिनर में तकनीकी क्षेत्र के सीईओ और शिखर सम्मेलन में आमंत्रित कई अन्य खास लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। मोदी और मैक्रों भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। बुधवार को दोनों नेता विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों श्रद्धांजलि देने के लिए मार्सिले का दौरा करेंगे। वे मार्सिले में भारत के नए दूतावास का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मोदी और मैक्रों कैडारैचे में अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर रिएक्टर का दौरा करेंगे।







