ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक!

दिल्ली चुनाव की जीत के बाद, बीजेपी बिहार में भी जीत की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस के सूत्रधार खुद प्रधानमंत्री मोदी हैं। पीएम मोदी ने ऐसा राजनीतिक दांव चला है जिससे महागठबंधन कमजोर पड़ता दिख रहा है। ये बीजेपी का कोई नया दांव नहीं है। बीजेपी अपने वोट बढ़ाने और विपक्ष के वोट बिखेरने की अपनी पुरानी रणनीति पर ही चल रही है।

UB India News by UB India News
February 12, 2025
in पटना, बिहार, ब्लॉग
0
बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली विधानसभा के चुनावी जीत के जश्न का खुमार भी नहीं टूटा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार जीत की पटकथा लिखनी शुरू कर दी। इस पटकथा के लेखक कोई और नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जश्न के माहौल के समय में ऐसा राजनीतिक राग छेड़ा जो महागठबंधन की राजनीति को बिखर जाने की ओर ले जाता दिख रहा है। हालांकि, ये पीएम मोदी का कोई नया गेम प्लान नहीं है, बल्कि भाजपा अपनी आधार राजनीति के तहत अपने वोटों में विस्तार और विपक्ष के वोटों में बिखराव की रणनीति पर बिहार में भी कॉन्संट्रेट कर रही है। बिहार की राजनीतिक भूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिसात बिछाई गई है।

पीएम मोदी ने विपक्ष के भीतर मचाया घमासान

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत के जश्न के बीच कांग्रेस पर जबर्दस्त प्रहार करते कहा कि कांग्रेस परजीवी पार्टी बन चुकी है। खुद तो डूबती है और अपने साथियों को भी ले डुबोती है। कांग्रेस सहयोगी दलों की भाषा और एजेंडा को भी चुराने में लगी हुई है। हो ये रहा है कि कांग्रेस धीरे-धीरे क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के प्लान में शामिल हो चुकी है। यूपी में कांग्रेस उस वोट बैंक को छीनने की कोशिश कर रही है, जिस पर सपा और बसपा अपना मानती है। मुलायम सिंह जी समझ गए थे। बिहार में भी ये कांग्रेस ही है जो जातिवाद का जहर फैलाकर अपनी सहयोगी आरजेडी की जमीन को खाने में जुट गई है। यही वो रास्ता है, जिससे आरजेडी के वोटबैंक में सेंध लगाई जा सकती है। जो कोई भी एक बार कांग्रेस का हाथ थाम लेता है, उसका बंटाधार होना तय है।

तेजस्वी को सलाह नहीं, कूटनीति है-

पीएम मोदी तेजस्वी को सलाह नहीं बल्कि अपनी बिहार जीत की कहानी लिख रहे हैं। पीएम मोदी ही नहीं बल्कि भाजपा के रणनीतिकार भी बिहार चुनाव में हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली वाली उस स्थिति के साथ हैं, जहां कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में भी कांग्रेस इस राह पर चलती है, तभी एनडीए 200 या 225 के टारगेट को पार करने की बात सोच सकती है। ऐसा इसलिए भी कि कांग्रेस ये जानती है कि अभी की स्थिति में वोट प्रतिशत बढ़ाने से ज्यादा, महागठबंधन के वोटों में बिखराव की जमीन मजबूत की जाए। कांग्रेस जिस राह पर चल पड़ी है और जिस तरह से समाजवादी पार्टी कांग्रेस का साथ छोड़ आप के साथ चली गई। बिहार में भी कांग्रेस कहीं उसी राह पर न चल पड़े।

 

बिहार की पृष्ठभूमि अलग-
पीएम मोदी का यह अपना उदगार या फिर कोई कूटनीति हो सकती है। मगर, बिहार के संदर्भ में कांग्रेस का महागठबंधन से अलग होने जैसी स्थिति का अनुमान मुझे तो नहीं लगता है। कांग्रेस और राजद अलग लड़ कर देख चुकी है। राजद तब 22 सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस भी दिल्ली की हार के बाद थोड़ी संभली होगी। राजनीतिक विश्लेषक भी ये कहते थक नहीं रहे हैं कि कांग्रेस दिल्ली के चुनाव में भाजपा की बी टीम लग रही है। कम से कम 15 सीटों पर सीधे सीधे कांग्रेस के माथे ये इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि उनके कारण भाजपा के उम्मीदवार जीत गए और ये 15 सीट सत्ता की कुर्सी तक भाजपा को ले गए। मुझे नहीं लगता कि बिहार में कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और अपने तो हाशिए पर जाएगी और भाजपा की बी टीम भी कहलाने की पृष्ठभूमि खुद तैयार करेगी। राजद भी कांग्रेस की जमीन को एक दम से समेटने की भूल भी नहीं करेगी। ये जरूर है कि सत्ता की उम्मीद के साथ राजद बंधी रहना चाहती होगी तो उसे भी भाजपा जैसा बड़ा दिल दिखाना होगा। वाम दल के साथ कांग्रेस के साथ भी तालमेल रखना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
महाकुंभ- आज माघ पूर्णिमा पर 1.59 करोड़ ने डुबकी लगाई ,सुबह 4 बजे से लखनऊ वॉर रूम से योगी महाकुंभ की कर रहे मॉनिटरिंग

महाकुंभ- आज माघ पूर्णिमा पर 1.59 करोड़ ने डुबकी लगाई ,सुबह 4 बजे से लखनऊ वॉर रूम से योगी महाकुंभ की कर रहे मॉनिटरिंग

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास 85 साल की उम्र में आज ली अंतिम सांस..

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास 85 साल की उम्र में आज ली अंतिम सांस..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend